Uttarakhand

धामी ने लिया मसूरी रोड पर क्षतिग्रस्त पुल का जायजा… तेजी से काम पूरा करने के निर्देश

बारिश से प्रभावित पुल की प्रगति देखी, वैली ब्रिज और स्थायी पुल दोनों पर काम तेज करने को कहा

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 21 अप्रैल 2026:

मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के पास बन रहे पुल का मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुए इस पुल की मौजूदा स्थिति और निर्माण की रफ्तार पर उन्होंने अधिकारियों से सीधे जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग को साफ निर्देश दिए गए कि काम तय समय के भीतर पूरा किया जाए, ताकि लोगों को आवाजाही में दिक्कत न हो। यह रास्ता देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला अहम लिंक है, जहां रोज बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सैलानी गुजरते हैं।

ये भी पढ़ें:

CM Dhami Inspects Damaged Bridge on Mussoorie Road (1)

Advertisement

फिलहाल ट्रैफिक को संभालने के लिए दोनों तरफ से वैली ब्रिज तैयार किया जा रहा है। बताया गया कि दूसरी ओर का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जिससे आवागमन सुचारू हो सके। इसके साथ ही स्थायी पुल का निर्माण भी प्राथमिकता पर चल रहा है और इसे अगले दो से तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आने वाली चारधाम यात्रा और आदि कैलाश यात्रा को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को जरूरी काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित और आसान सफर मिल सके। साथ ही अधिकारियों से कहा गया कि काम की नियमित निगरानी और समीक्षा जारी रखें।

READ MORE

ये भी पढ़ें  जनसेवा शिविर : सहसपुर पहुंचे धामी, बोले- दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, सरकार खुद आ रही घर तक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link