Uttar Pradesh

घर, रोजगार, ड्रोन और लैपटॉप… अमरोहा में CM योगी ने 10 लाभार्थियों को सौंपी आत्मनिर्भरता की चाबी

207 करोड़ से अधिक की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, महिला समूहों, युवाओं, किसानों और मेधावी छात्रा को मुख्यमंत्री ने मंच से दिया आत्मनिर्भरता का उपहार

अमरोहा, 18 जुलाई 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का शनिवार का अमरोहा दौरा जिले के विकास के साथ-साथ आम लोगों के सपनों को नई उड़ान देने वाला साबित हुआ। गजरौला स्थित श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने 207 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 43 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के 10 लाभार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। किसी के हाथ में पक्के घर की चाबी आई तो किसी को कारोबार शुरू करने के लिए लाखों रुपये का ऋण मिला। एक मेधावी छात्रा को डिजिटल शिक्षा के लिए लैपटॉप देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत की गई।

मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गजरौला ब्लॉक के ग्राम कांकाठेर की संगीता को वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्मित पक्के आवास की चाबी सौंपी गई। वर्षों से अपने घर का सपना संजोए संगीता के लिए यह पल भावुक कर देने वाला रहा। वहीं, ग्राम जब्दा की कंचन को सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत ट्रैक्टर-ट्रॉली व्यवसाय के लिए ऋण उपलब्ध कराते हुए ट्रैक्टर की चाबी दी गई।
cm-yogi-adityanath-amroha-development-projects-beneficiaries-drone-laptop-distribution (2)

महिला सशक्तीकरण की दिशा में ग्राम पंचायत जाजरू की बेबी को 144 महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने के लिए 1.5 लाख रुपये प्रति समूह की दर से कुल ₹2.16 करोड़ का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता ग्रामीण महिलाओं को संगठित होकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आधार देगी।

ये भी पढ़ें:

युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं अपितु देने वाला बनाने की मुख्यमंत्री की सोच की झलक भी कार्यक्रम में दिखाई दी। ग्राम बस्तापुर के रिकू चिकारा को दुग्ध व्यवसाय के लिए ₹10 लाख, हसनपुर के ग्राम चौकनी निवासी दीपक कुमार को मधुमक्खी पालन के लिए ₹10 लाख का ऋण प्रमाण पत्र दिया गया। सत्यम गोला को प्रिंटिंग मशीन व्यवसाय के लिए ₹10 लाख और सचिन चौधरी को रेस्टोरेंट खोलने के लिए ₹5 लाख का ऋण चेक प्रदान किया गया।
3

Advertisement

कृषि और पशुपालन क्षेत्र में भी लाभार्थियों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ा गया। राजपाल सिंह को मिनी नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत ₹11.80 लाख का अनुदान और प्रेम सिंह आर्य को किसान ड्रोन के लिए ₹4.75 लाख का अनुदान प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं, धनौरा की मेधावी छात्रा जीविका अग्रवाल को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप मिला। अमरोहा में मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों के सपनों से जोड़ने की जीवंत तस्वीर बन गया।

ये भी पढ़ें  Up News : फार्म हाउस में खाकी का काला चेहरा? युवती से गैंगरेप का आरोप, दरोगा-सिपाही समेत 4 गिरफ्तार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link