Ayodhya

बुद्ध पूर्णिमा पर अयोध्या में श्रद्धालु उमड़े…सरयू में पुण्य की डुबकी लगाकर की पूजा-अर्चना

भोर में तीन बजे से ही घाटों पर शुरू हुआ स्नान, नेपाल समेत कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा

अनिल निषाद

अयोध्या, 1 मई 2026:

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अयोध्या भक्ति के रंग में डूबी नजर आई। तड़के से ही सरयू नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह करीब तीन बजे से लोगों ने पवित्र स्नान किया और धर्म लाभ की कामना के साथ आस्था की डुबकी लगाई।

वैशाख माह की पूर्णिमा का खास धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी वजह से खराब मौसम व बारिश के बावजूद दूर-दराज से लोग अयोध्या पहुंचे। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ नेपाल से भी बड़ी तादाद में श्रद्धालु रामनगरी आए। जय सिया राम, राम-राम हरे-हरे के उद्घोष के बीच स्नान के बाद लोग मंदिरों और मठों में पहुंचकर पूजा-अर्चना करते दिखे, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। खासकर रामलला मंदिर व हनुमान गढ़ी में काफी भीड़ दिखी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-01 at 10.26.47 AM

घाटों पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई, अस्थाई पुल बनाए गए और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासनिक टीम लगातार निगरानी करती रही ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या हादसे की स्थिति न बने।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  रामकथा संग्रहालय को मिलीं हाईटेक लैब... रखेगी ऐतिहासिक धरोहरों की सेहत का ख्याल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link