National

बड़ी बहन की गलती बनी त्रासदी की वजह? हैदराबाद में दो बहनों ने की आत्महत्या, फंदे से लटके मिले शव

हैदराबाद,22 जून 2025

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर के राचकोंडा कमिश्नरेट के अंतर्गत बालापुर इलाके में शनिवार को एक ही परिवार की दो नाबालिग बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों बहनों के शव घर की खिड़की की रेलिंग से लटकते मिले। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

मृतकों की पहचान 17 वर्षीय विनीला और 16 वर्षीय अखिला के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बहनें आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के उदयगिरी गांव से हैं और अपने माता-पिता के साथ बालापुर में किराये के मकान में रह रही थीं।

पुलिस और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, इस परिवार की बड़ी बेटी तीन महीने पहले एक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। बताया जा रहा है कि वह भी नाबालिग थी और इस घटना से माता-पिता बेहद आहत और परेशान हो गए थे। बड़ी बेटी के जाने के बाद घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया और झगड़े बढ़ने लगे।

ये भी पढ़ें:

परिवार ने इस घटना को लेकर रिश्तेदारों और गांव के बुजुर्गों के साथ एक पंचायत भी बुलाई थी। इसके बाद से मां-बाप ने विनीला और अखिला से बातचीत करना भी बंद कर दिया था। दोनों बहनें इस दूरी से मानसिक रूप से टूट चुकी थीं।

Advertisement

शनिवार को जब घर पर कोई नहीं था, तब दोनों बहनों ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।फिलहाल बालापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के पीछे की असली वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है।

यह घटना समाज के लिए एक गहरी चेतावनी है कि किशोरों की भावनात्मक जरूरतों को अनदेखा करना कितना खतरनाक हो सकता है। परिजन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की परेशानियों को गंभीरता से लें और उन्हें संवादहीनता की अंधेरी गुफा में धकेलने से बचाएं।

ये भी पढ़ें  जंतर-मंतर पर फिर गरजा विपक्ष: हिरासत में राहुल गांधी-प्रियंका, बोलीं- हमें जमीन पर पटक दिया, अब नहीं हटेंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link