National

पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पीएम मोदी के प्रधान सचिव-2 बने।

नई दिल्ली, 22 फरवरी 2025

रिजर्व बैक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव होंगे. शक्तिकांत दास आरबीआई गवर्नर के रूप में 6 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद पिछले साल दिसंबर में रिटायर हुए थे. रिटायरमेंट के कुछ महीने बाद अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। बता दें कि, आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास, जो 1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं, दिसंबर 2018 में रिजर्व बैंक के गवर्नर बने थे और पिछले साल उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था. रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में छह साल के अपने कार्यकाल में, उन्हें कई वैश्विक आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ा, जिनमें कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी अस्थिरताएँ शामिल थीं।

प्रधान सचिव-2 के रूप में दास की भूमिका

प्रधान सचिव-2 के रूप में शक्तिकांत दास का कार्य महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी होंगे और उन्हें सरकारी नीतियों और फैसलों में योगदान देना होगा.

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  PM Modi आज करेंगे जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण : दौरे से पहले नोएडा में अभूतपूर्व सुरक्षा कवच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link