National

बिग बॉस में समलैंगिक जोड़ी की एंट्री, परिवार से लड़कर कोर्ट पहुंचे थे अदीला और फातिमा

कोच्चि | 6 अगस्त 2025

‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शो अपने विवादित कंटेस्टेंट्स और अनोखे प्रतिभागियों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार ‘बिग बॉस मलयालम सीजन 7’, जिसे सुपरस्टार मोहनलाल होस्ट कर रहे हैं, खास वजह से सुर्खियों में है – इस सीजन में समलैंगिक जोड़ी अदीला नसरीन और फातिमा नूरा की एंट्री हुई है।

अदीला और फातिमा की लव स्टोरी भारत ही नहीं, विदेश में भी शुरू हुई थी। दोनों की मुलाकात सऊदी अरब में हुई थी, जब वे 12वीं क्लास में पढ़ रही थीं। वहीं से शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। पर जब इन्होंने अपने रिश्ते को परिवारों के सामने स्वीकारा, तो विरोध का सामना करना पड़ा।

परिवार के विरोध के कारण दोनों ने घर छोड़ दिया और केरल के कोझीकोड आ गईं। यहां से अदीला को उनके परिवार वाले वापस ले गए और फातिमा के परिवार ने अदीला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जब सभी रास्ते बंद होते दिखे, तब उन्होंने केरल हाईकोर्ट में ‘हैबियस कॉर्पस’ याचिका दायर की।

ये भी पढ़ें:

कोर्ट ने दोनों को अलग-अलग बुलाकर बातचीत की और उनके पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे उन्हें साथ रहने की अनुमति मिल गई। यह मामला LGBTQ+ समुदाय के लिए भी एक मिसाल बना। हालांकि, सोशल मीडिया पर उन्हें अभी भी ट्रोल किया जाता है, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

Advertisement

अब ये कपल बिग बॉस के मंच पर नजर आया, जहां मोहनलाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों ने पारंपरिक शादी के जोड़े में फोटोशूट भी करवाया था, जो इंटरनेट पर वायरल हुआ था।

इनकी एंट्री से बिग बॉस मलयालम को नई बहस और संवाद का मंच मिल गया है – जहां समाज की सोच और समावेशिता को चुनौती मिल रही है और बदलाव की शुरुआत होती दिख रही है।

ये भी पढ़ें  5 साल बाद फिर से शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, दिल्ली से रवाना हुआ श्रध्दालुओं का पहला जत्था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link