National

दिल्ली में रातभर हुई झमाझम बारिश, अगले 5 दिन यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ों तक आफत का अलर्ट

नई दिल्ली, 31 जुलाई 2025

राजधानी दिल्ली में बुधवार रात से लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गुरुवार सुबह से ही घने काले बादल छाए रहे और रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के आनंद विहार, पीतमपुरा, दक्षिणी दिल्ली, नरेला, महरौली, लक्ष्मी नगर, रोहिणी, राजघाट, नजफगढ़ और उत्तरी दिल्ली के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

बुधवार को भी दिनभर तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें:

बारिश से राजधानी में जलजमाव की समस्या भी देखने को मिली, कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।

Advertisement

इधर, उत्तर प्रदेश, बिहार और पहाड़ी राज्यों में भी मौसम ने करवट ली है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल के मंडी, कुल्लू और चंबा जिलों में तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में भी 31 जुलाई को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

महाराष्ट्र के कोंकण और घाट क्षेत्रों में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों – असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम, त्रिपुरा आदि में भी गरज और बिजली के साथ वर्षा की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने आगाह किया है कि अगले 5 से 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है।

लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर निचले इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें  नरसिंह राव की 17 भाषाओं की क्षमता और आर्थिक सुधारों को नायडू ने बताया राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link