Sports

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर वनडे सीरीज में बनाई बढ़त, रोहित-कोहली ने बनाए ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत ने रांची वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराते हुए न सिर्फ सीरीज में बढ़त बनाई, बल्कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।

खेल डेस्क, 1 दिसंबर 2025 :

रविवार को रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 349/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो रांची वनडे इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है। जवाब में साउथ अफ्रीका 350 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 332 पर ऑलआउट हो गई। भारत की जीत में विराट कोहली की 135 रनों की शानदार पारी और कुलदीप यादव के 4 विकेट का बड़ा योगदान रहा। इसके अलावा इस मैच में कई रिकॉर्ड बने, आइए विस्तार से जानते हैं…

रोहित का सबसे ज्यादा वनडे छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

मैच के 20वें ओवर में रोहित शर्मा ने मार्को यानसन की गेंद पर छक्का लगाकर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बना लिया। उन्होंने शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया।

WhatsApp Image 2025-12-01 at 11.19.59 AM

कोहली का एक और बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने इस मुकाबले में वनडे करियर का 52वां शतक लगाया और किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। टेस्ट में सचिन तेंदुलकर के 51 शतक उनके बाद हैं। इसी मैच के साथ कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं-30 मैचों में 6 शतक।

रोहित-कोहली बने भारत की सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने साथ मिलकर अपना 392वां इंटरनेशनल मैच खेला। इससे वे भारत की सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली जोड़ी बन गए। उनसे आगे सिर्फ श्रीलंका के संगकारा और जयवर्धने हैं, जिनकी जोड़ी ने 550 मैच खेले हैं।

पार्टनरशिप में भी किया धमाका

दोनों खिलाड़ियों ने वनडे में अपनी 52वीं 50+ पार्टनरशिप पूरी की। इसके अलावा यह उनकी 20वीं सेंचुरी पार्टनरशिप भी रही। सबसे ज्यादा 26 सेंचुरी स्टैंड अभी भी गांगुली और तेंदुलकर के नाम हैं।

रोहित के 2000 इंटरनेशनल रन बनाम साउथ अफ्रीका

रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए। उन्होंने 56 मैचों में 2030 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।

रांची में कोहली के सबसे ज्यादा शतक

विराट ने रांची में अपना तीसरा वनडे शतक जमाया। सिर्फ 5 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने भारत में किसी एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड बना लिया। इसके अलावा भारत लगातार 19 वनडे मैचों में टॉस हार चुका है। यह सिलसिला 2023 वर्ल्ड कप फाइनल से शुरू हुआ था और अब तक नहीं टूटा है। पढ़िए पुरी खबर

ये भी पढ़ें  अंत्येष्टि स्थल में जमा हो रहा कूड़ा...कमरों में भरा टेंट का सामान, बदहाली से ग्रामीण नाराज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link