Business

ईरान-इजरायल तनाव का असर…सोना 8 हजार से ज्यादा उछला, चांदी करीब 23 हजार महंगी

मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष से सर्राफा बाजार में तेज हलचल, निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प के तौर पर बढ़ाई खरीदारी

बिजनेस डेस्क, 3 मार्च 2026:

मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ईरान और इजरायल के बीच जारी टकराव का असर अब भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ दिखने लगा है। सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। निवेशकों ने अनिश्चित माहौल में सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की खरीद बढ़ा दी, जिससे दाम में बड़ा उछाल आया।

सोने की कीमत में बड़ा उछाल

India Bullion and Jewellers Association के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 8,374 रुपये बढ़कर 1,67,471 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले शुक्रवार को यह 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,733 रुपये से बढ़कर 1,53,403 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं 18 कैरेट सोना 1,19,323 रुपये से चढ़कर 1,25,603 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

ये भी पढ़ें:

चांदी में भी तेज बढ़त दर्ज, वायदा बाजार में गर्मी

सोने के साथ चांदी में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। चांदी का दाम 23,148 रुपये बढ़कर 2,89,848 रुपये प्रति किलो हो गया। पहले यह 2,66,700 रुपये प्रति किलो था। हाजिर बाजार के साथ वायदा बाजार में भी खरीदारी तेज रही। Multi Commodity Exchange पर 2 अप्रैल 2026 के सोना कॉन्ट्रैक्ट का भाव 4.09 प्रतिशत बढ़कर 1,68,740 रुपये हो गया। चांदी के 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट में 4.49 प्रतिशत की तेजी आई और यह 2,95,336 रुपये पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजार का रुख

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी कीमती धातुओं में मजबूती बनी रही। COMEX पर सोना 2.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,397 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 1.90 प्रतिशत बढ़कर 95.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने पूरे मध्य पूर्व को अस्थिर कर दिया है। ऐसे माहौल में निवेशक शेयर बाजार की जगह सुरक्षित विकल्प की ओर रुख करते हैं, जिससे सोने की मांग बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें  यह मतदाताओं की निजता का उल्लंघन है, नहीं दे सकते मतदान की सीसीटीवी फुटेज : चुनाव आयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button