Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : खंडवा में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने की आत्महत्या, बाथरूम में लगाई फांसी

खंडवा, 21 नबंवर 2024

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है यहां पर एक स्कूल में पढ़ने वाली होनहार छात्रा ने आत्महत्या कर ली जानकारी के अनुसार खंडवा के पंधाना नवोदय स्कूल में एक 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सुबह साढ़े 7 बजे बाथरूम में नहाने गई थी। काफी देर तक बाहर ना निकलने पर सहेलियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन छात्रा ने जवाब नहीं दिया। भीतर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। तत्काल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना जिले के पंधाना में स्थित नवोदय स्कूल की है।

बारहवीं में पढ़ने वाली छात्रा सीमा पिता उमेश देवड़ा ने फांसी लगाकर जान दे दी। 18 वर्षीय छात्रा ने पिछले सत्र में ग्यारहवीं कक्षा में एडमिशन लिया था। इस साल वह बारहवीं में आर्ट्स सब्जेक्ट से पढ़ाई कर रही थी। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक, वह किसी प्रकार के तनाव में नहीं थी। रोजाना की तरह वह सुबह उठी और साढ़े 7 बजे नहाने गई थी। पंधाना टीआई दिलीप देवड़ा के मुताबिक, मृतक छात्रा बुरहानपुर की रहने वाली है। उसके मामा ही अभिभावक है। स्कूल के माध्यम से परिजन को सूचना भिजवा दी है। उनके पंधाना पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : शादी में डांस करते-करते शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link