Education

JEE Advanced 2025 का रिजल्ट जारी… लखनऊ के होनहार ने हासिल की बड़ी सफलता!

लखनऊ,2जून 2025:

JEE Advanced 2025 के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए, जिसमें लखनऊ के श्रेयस लोहिया ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। श्रेयस ने देशभर में 68वीं रैंक हासिल की है, जो न केवल उनके लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

श्रेयस के पिता गजेंद्र लोहिया लखनऊ दूरदर्शन में कार्यरत हैं, जबकि मां विनीता लोहिया एक गृहिणी हैं। बेटे की इस शानदार उपलब्धि से परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। अमर उजाला से बातचीत में पिता गजेंद्र ने बताया कि श्रेयस की मेहनत और अनुशासन का यह नतीजा है। वहीं, मां विनीता ने कहा कि बेटे की पढ़ाई को लेकर कभी कोई दबाव नहीं बनाया गया, बल्कि हमेशा उसे प्रोत्साहित किया गया।

श्रेयस ने पहले भी अपनी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन इस बार की सफलता उनके करियर की सबसे बड़ी छलांग साबित हुई है। अब उम्मीद की जा रही है कि श्रेयस देश के किसी प्रतिष्ठित IIT संस्थान में दाखिला लेकर भविष्य में तकनीकी क्षेत्र में बड़ा योगदान देंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  संघर्ष में तप रहे परिवार से जुड़ी है यूपी टॉपर होनहार महक की सफलता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link