Entertainment

जेल में मनोरंजन का महासंग्राम, इस बार लॉकअप 2 में क्या होगा धमाल

27 जून से नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा रियलिटी शो, राम कपूर, पामेला सेरेना और शिवांगी जोशी के नाम हुए कन्फर्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, 23 जून 2026:

निर्माता एकता कपूर का चर्चित और विवादों से भरा रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ का सीजन 2 नए अंदाज में वापसी कर रहा है। ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा जहां दर्शकों को कंटेस्टेंट्स के आपस में टकराव, उनकी रणनीति और चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिलेंगे। शो की कमान अभिनेता रितेश देशमुख और फिल्ममेकर फरहा खान के हाथों में होगी जो जेलर की सख्त भूमिका निभाते नजर आएंगे।

मुंबई में आयोजित एक विशेष इवेंट के दौरान शो के पहले तीन कंटेस्टेंट्स के नामों से पर्दा उठा दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि इस तिकड़ी में दो ऐसे चेहरे शामिल हैं जो अपने बेबाक अंदाज और मजबूत व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं जबकि तीसरा नाम अपनी सादगी और शांत स्वभाव के लिए मशहूर है।

राम कपूर, पामेला सेरेना की एंट्री से फैंस में बढ़ा क्रेज

ये भी पढ़ें:

शो में सबसे पहले जिस नाम ने सबका ध्यान खींचा वह है राम कपूर का। टीवी की दुनिया में वो एक चर्चित चेहरा हैं। वो पहली बार किसी रियलिटी शो में हिस्सा लेने जा रहे हैं। अपनी बेबाक राय और मजबूत व्यक्तित्व के कारण उन्हें शो के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में गिना जा रहा है।

Lock Upp Season 2 (1)

दूसरा नाम भारतीय मूल की दुबई बेस्ड सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पामेला सेरेना का है। नेटफ्लिक्स के शो ‘देसी ब्लिंग’ से पहचान बनाने वाली पामेला अपने ग्लैमरस अंदाज और ड्रामा क्रिएट करने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में लॉकअप के माहौल में उनकी मौजूदगी कई बड़े विवादों को जन्म दे सकती है।

नायरा की मासूमियत की अग्निपरीक्षा

इन दोनों तेज-तर्रार खिलाड़ियों के बीच तीसरा नाम है टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री शिवांगी जोशी का। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी सीरियल में नायरा के किरदार से दर्शकों के दिलों में पहचान बनाने वाली शिवांगी पहली बार इस तरह के रियलिटी शो में नजर आएंगी।

शिवांगी की छवि हमेशा शांत, सरल और विवादों से दूर रहने वाली अभिनेत्री की रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वह राम कपूर और पामेला जैसे मजबूत खिलाड़ियों के बीच खुद को साबित कर पाएंगी या फिर लॉकअप का दबाव उनकी राह मुश्किल बना देगा?

14 कैदी, 6 हफ्ते और सच का सवाल

शो में कुल 14 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे जिन्हें छह हफ्तों तक एक ही लॉकअप में रहना होगा। यहां खाना, सुविधाएं और विशेष अधिकार भी टास्क जीतकर हासिल करने होंगे। लेकिन असली खेल होगा सच का क्योंकि हर राज किसी खिलाड़ी को मजबूत भी बना सकता है और उसे खेल से बाहर भी कर सकता है।

कन्फर्म हुए तीन नामों के अलावा अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चौधरी, कुशा कपिला और धीरज कपूर जैसे सितारों के नाम भी चर्चा में हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि लॉकअप के बंद दरवाजों के पीछे कौन अपने राज छिपा पाता है या कौन सच बोलकर खेल पलट देता है। लॉकअप 2 का प्रीमियर 27 जून को नेटफ्लिक्स पर होगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  वैष्णो देवी तीर्थ पर शराब पीने के चलते मुसीबत में फंसे Orry, FIR हुई दर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button