Lucknow City

NEET पेपर लीक पर हल्लाबोल, सरकार के खिलाफ हाईवे पर गरजे वकील, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

मोहनलालगंज में लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर प्रदर्शन से कुछ देर प्रभावित रहा यातायात, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 23 जुलाई 2026:

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी विरोध के बीच गुरुवार को लखनऊ की मोहनलालगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के बैनर तले तमाम अधिवक्ता लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर उतर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार हटाओ, देश बचाओ के नारे लगाते हुए पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।

अधिवक्ताओं का कहना था कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का पेपर लीक होना लाखों छात्रों की मेहनत और उनके भविष्य के साथ गंभीर अन्याय है। उनका आरोप था कि सरकार की लापरवाही के कारण ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का विश्वास परीक्षा व्यवस्था से उठता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन के दौरान लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और अधिवक्ताओं से वार्ता कर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने की अपील की जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
lucknow-neet-paper-leak-advocates-protest-mohanlalganj-highway (2)

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महामंत्री रामलखन यादव, अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह, विकास विक्रम, अभय प्रताप, नीरज रावत, केपी यादव, संग्राम सिंह सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  बरेली हिंसा : 21 और आरोपी गिरफ्तार, मौलाना तौकीर रजा के करीबी का होटल और दो बरातघर सील

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button