Uttar Pradesh

मेरठ: 4 साल का तोता “मिट्ठू” गायब, सुराग देने वाले को 10 हजार का इनाम

अनमोल शर्मा
मेरठ, 6 दिसम्बर 2024:

मेरठ के प्रभात नगर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां आकांक्षा नाम की एक युवती अपने 4 साल के तोते “मिट्ठू” की तलाश में परेशान है। तीन दिन पहले घर से अचानक गायब हुए मिट्ठू का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आकांक्षा ने अपने तोते की तलाश के लिए पूरे इलाके में पोस्टर चिपकाए हैं और मिट्ठू की जानकारी देने वाले को 10,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

मिट्ठू की गुमशुदगी की खबर आकांक्षा ने पुलिस को भी दी है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बीच, मिट्ठू की खोज में स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है। आकांक्षा का कहना है कि मिट्ठू उनके परिवार का हिस्सा है, और वह उसे जल्द से जल्द वापस पाना चाहती हैं।

इस मामले को लेकर पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। मिट्ठू का पता लगाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है, लेकिन फिलहाल उसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें  जंगल से बाजार तक सफलता की महक, बकरी के दूध के हर्बल साबुन ने बदली वनवासी महिलाओं की तकदीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button