Uttar Pradesh

मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुआ झगड़ा…गुस्साए युवक ने कर दी छोटे भाई की हत्या

आदित्य मिश्र

अमेठी, 11 मई 2025:

यूपी के अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खौपुर बुजुर्ग गांव में रहने वाले एक युवक ने भाई पर लोहे के पाइप से ऐसा घातक वार किया कि उसकी जान चली गई। दोनों के बीच झगड़ा मोबाइल चार्जिंग को लेकर शुरू हुआ था घटना के बाद भाई पत्नी संग फरार हो गया जबकि मृतक की पत्नी अपने मायके में थी। पुलिस आरोपी को खोज रही है।

देर तक जमीन पर पड़ा तड़पता रहा भाई

ये भी पढ़ें:

खौपुर बुजुर्ग गांव के बड़मानुष टोला निवासी मनीराम और उसका छोटा भाई सनी (30) एक ही घर में रहते थे। रात करीब 10 बजे दोनों के बीच मोबाइल चार्जिंग को लेकर बहस हो गई। बताया गया कि मनीराम नशे की हालत में था। गुस्से में भड़ककर उसने लोहे के पाइप से सनी के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल सनी देर तक जमीन पर पड़ा तड़पता रहा।

Advertisement

आरोपी पत्नी संग गांव छोड़ फरार हुआ

गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर आरोपी मनीराम शव को गांव लाया और घर पर छोड़कर पत्नी संग फरार हो गया।

घटना के समय मायके में थी मृतक की पत्नी, हत्या का केस दर्ज

मृतक सनी की पत्नी संगीता गर्भवती बताई जा रही है और घटना के समय मायके में थी। मृतक सनी अपने पीछे चार मासूम बच्चों को छोड़ गया है। सबसे बड़ी बेटी सजनी (8), बेटा अमित (7), विकास (4) और छोटू (2) हैं। गांव में घटना को लेकर मातम पसरा है। संग्रामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम कराया गया है।

ये भी पढ़ें  अयोध्या : मकर संक्रांति पर सरयू में डुबकी लगाई, किया तिल व खिचड़ी का दान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link