Uttar Pradesh

आगरा में पुलिस से भिड़ा हाथरस का बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मयंक चावला

आगरा, 11 मई 2025:

यूपी के आगरा में पुलिस ने शनिवार रात एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ सदर क्षेत्र में हुई जिसमें कुलदीप नामक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

एसीपी सुकन्या शर्मा के मुताबिक पुलिस चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया। युवक ने भागने की कोशिश की और पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली कुलदीप के पैर में लगी।

बंद मकानों में करता था चोरी, 50 हजार रुपये और जेवरात बरामद

Advertisement

घायल बदमाश को हिरासत में लेकर इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 50 हजार रुपये, जेवरात, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि वह हाथरस का रहने वाला है और बंद मकानों में चोरी की घटनाएं करता था। फिलहाल पुलिस कुलदीप के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : अलीगढ़ में स्कूल के पास 11वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या, आरोपी फरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link