Uttarakhand

राहुल गांधी के दौरे से पहले गरमाई सियासत… भाजपा का तंज, यूके समझ आ रहे उत्तराखंड

कांग्रेस नेता का दो दिवसीय दौरा, उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल ने साधा निशाना, गणेश गोदियाल ने भी किया पलटवार

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 3 जून 2026ः

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेता एक-दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं। दोनों दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। राहुल गांधी चार और पांच जून को उत्तराखंड में रहेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही नेताओं को चुनावी तैयारी के टिप्स देंगे।

उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि राहुल गांधी सैनिकों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं और चुनावी साल में ही उन्हें उत्तराखंड की याद आई है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-06-03 at 6.12.31 PM

अजय कोठियाल ने कहा कि राहुल को पौड़ी में सैनिकों से संवाद करने से पहले सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अपने पुराने बयानों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस नेताओं द्वारा अतीत में जनरल बिपिन रावत को लेकर की गई कथित टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। कांग्रेस नेतृत्व ने कई बार सेना की कार्रवाइयों पर सवाल उठाए, जिससे सैनिकों का मनोबल प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि राहुल गांधी उत्तराखंड को युनाइटेड किंगडम (यूके) समझ कर आ रहे हैं।

वहीं कर्नल अजय कोठियाल के बयानों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार राहुल गांधी के दौरे में खलल डालने के लिए प्रपंच रच रही है। सीएम धामी के पास कोई विजन नहीं है। इसलिए राहुल गांधी को टारगेट कर चुनावी वैतरणी को पार करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें  चारधाम यात्रा से पहले गैस सप्लाई पर सख्ती, मुख्य सचिव ने कहा...कमर्शियल सिलेंडर की कमी नहीं होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button