Uttarakhand

दिव्यांग बच्चों के साथ धामी ने मनाया Birthday, बोले- इनकी खुशी मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट

सीएम ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में काटा केक, कहा- दिव्यांगजनों का भविष्य संवारना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी, प्रत्येक बच्चे में हैं प्रतिभा और संभावनाएं

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 16 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों के बीच केक काटा और उनसे आत्मीयता से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। सीएम को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित दिखे। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ काफी समय बिताया। उन्होंने बच्चों से बातचीत की, उनकी पढ़ाई और गतिविधियों के बारे में जाना और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
pushkar-singh-dhami-birthday-disabled-children-dehradun-niepvd (2)

सीएम धामी ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। प्रत्येक बच्चे में प्रतिभा और संभावनाएं हैं। जरूरत है कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिले। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के बल पर जीवन की कठिन चुनौतियों को पार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

धामी ने कहा कि बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति विश्वास और उत्साह बनाए रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्नेह और उनके चेहरों की खुशी उनके जन्मदिन का सबसे विशेष और यादगार उपहार है। इस अवसर पर सीएम की पत्नी गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और संस्थान के शिक्षक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  विशेष बच्चों की पढ़ाई होगी और आसान, धामी ने किया समावेशी शिक्षा मिशन का आगाज

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link