Sitapur City

5.72 अरब रुपये बैंक खाते में दिखे तो उड़े होश… किसान परिवार पहुंचा पुलिस के पास

आयुष्मान कार्ड और किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने के नाम पर युवक ने लिए थे आधार और पैन कार्ड, जियो पेमेंट बैंक में खुले खातों में अरबों रुपये की रकम पहुंची, पुलिस ने मामला साइबर सेल को सौंपा

सीतापुर, 8 मई 2026:

सीतापुर के मछरेहटा इलाके में एक किसान परिवार उस वक्त हैरानी में पड़ गया, जब उनके बैंक खाते में अरबों रुपये की रकम दिखाई देने लगी। खाते में 5.72 अरब रुपये दिखने की जानकारी मिलते ही परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मामला अब साइबर सेल के पास पहुंच गया है।

मछरेहटा के बारेपारा गांव निवासी रूपा ने बताया कि उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाना था। इसी सिलसिले में उन्होंने सरैंया निवासी एक युवक से संपर्क किया था। युवक ने आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत दूसरे जरूरी दस्तावेज ले लिए। रूपा के मुताबिक उनके भतीजे गजराज और छोटे भाई ने भी किसान सम्मान निधि समेत सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए उसी युवक को अपने दस्तावेज दिए थे।

युवक ने एक हफ्ते में बैंक खाता खुलवाने की बात कही थी। कुछ दिन बाद उससे संपर्क नहीं हो सका तो रूपा आदिलपुर स्थित आधार एटीएम केंद्र पहुंचीं। वहां बैंक खातों की जानकारी निकलवाई गई। पता चला कि उनका और भतीजे गजराज का जियो पेमेंट बैंक में खाता खोला गया है।

ये भी पढ़ें:

रूपा ने बताया कि उनके खाते में करीब 3.97 अरब रुपये और गजराज के खाते में 1.75 अरब रुपये की रकम दिखाई दे रही थी। इतनी बड़ी रकम देखकर परिवार घबरा गया और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जियो पेमेंट बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क किया गया। शुरुआती जानकारी में पता चला कि इस तरह के खाते की अधिकतम लिमिट दो लाख रुपये तक ही हो सकती है। पूरे मामले की जांच अब साइबर सेल कर रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  सीतापुर में कंटेनर ने मचाई तबाही... एक महिला की गई जान, जिला सूचना अधिकारी समेत चार घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button