TravelUttar Pradesh

सुल्तानपुर : सड़क हादसे में वाराणसी से अयोध्या जा रहे श्रद्धालु की मौत

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर,31 जनवरी 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश के 50 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हो गई। यह घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बगहा बाबा धाम के पास किसान ढाबा के सामने रात में हुई। श्रद्धालु सड़क पार कर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।

मृतक की पहचान गरीब दास कुशवाहा (50) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का रहने वाला था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्रद्धालु का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और कमर के नीचे का हिस्सा अलग-अलग टुकड़ों में बिखर गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:

स्थानीय लोगों की सूचना पर लंभुआ कोतवाल अखंडदेव मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  फिजा में गूंजते गीतों के बीच पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले...शिवाजी पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link