National

टाटा मोटर्स का ग्राहकों को शानदार ऑफर, अब इन 2 ईवी कार पर मिलेगी लाइफटाइम वारंटी

देश में तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड अब ऑटो सेक्टर की प्रमुख्य कंपनियों के लिए एक सुनहरा अवसर बनता जा रहा है।

नई दिल्ली, 12 जुलाई 2025

देश में तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड अब ऑटो सेक्टर की प्रमुख्य कंपनियों के लिए एक सुनहरा अवसर बनता जा रहा है। पर्यावरण के संरक्षण और सरकार के तरफ से दी जा रही इन वाहनों पर छूट से लोगों का इन वाहनों पर विशेष ध्यान आकर्षित हो रहा है। लोग डीजल और पेट्रोल कारों से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों की ओर भी रुख कर रहे हैं। इसी के साथ देश के घरेलू ऑटो दिग्गज टाटा मोटर्स ने ग्राहकों की बजट ज़रूरतों के हिसाब से कई इलेक्ट्रिक वाहन पेश करके पहले ही बड़ी सफलता हासिल कर ली है। इसी कड़ी में, टाटा मोटर्स द्वारा वाहन चालकों के लिए एक नए ऑफर की घोषणा से एक बार फिर अपने कस्टमर को प्रभावित किया है।

दरअसल हाल ही में टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि वह अब अपने इलेक्ट्रिक कार मॉडल कर्व और नेक्सॉन ईवी 45 पर आजीवन बैटरी वारंटी प्रदान करेगी। इसके साथ ही, वाहन चालक भारतीय परिवहन कानूनों के अनुसार, वाहन के पूरे जीवनकाल, यानी 15 वर्षों तक, बैटरी की लंबी वारंटी की पेशकश से खुश हैं। ऐसे समय में जब कई कार खरीदार ईवी बैटरियों की लंबी उम्र और उनकी प्रतिस्थापन लागत को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच करने को लेकर असमंजस में हैं, टाटा समूह का यह साहसिक आजीवन वारंटी प्रस्ताव उद्योग में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दे रहा है।

कंपनी ने कहा कि कंपनी द्वारा घोषित लाइफटाइम ईवी बैटरी ऑफर मौजूदा कार मालिकों के साथ-साथ नई कार खरीदने वालों पर भी लागू है। इसके तहत, यह ऑफर वाहन कानूनों के अनुसार, पंजीकरण की तारीख से लेकर कार के जीवन के अंतिम दिन तक कार मालिकों को कवर करेगा। इस नवीनतम घोषणा से पहले, टाटा समूह ने घोषणा की थी कि वह अपनी हैरियर ईवी पर भी इसी तरह का ऑफर दे रहा है।

ये भी पढ़ें:

कंपनी का कहना है कि उसका यह ऑफर इलेक्ट्रिक कार मालिकों को एक परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करेगा। इसके अलावा, कंपनी ने बताया कि वह कर्व ईवी और नेक्सॉन ईवी खरीदने वालों को खरीदारी के समय 50,000 रुपये का अतिरिक्त लॉयल्टी बेनिफिट भी देगी। नई बैटरी वारंटी के तहत, टाटा मोटर्स ने खुलासा किया है कि कम परिचालन लागत के कारण, उसके इलेक्ट्रिक कार मालिक 10 साल की अवधि में 8 लाख रुपये से 9 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Advertisement

 

 

ये भी पढ़ें  हनीमून हत्याकांड : राजा की हत्या में एक नहीं दो हथियारों का हुआ था इस्तेमाल, पुलिस ने घटना स्थल से दूसरा भी बरामद किया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link