National

हवा से हवा में वार कर खत्म कर देगी दुश्मन, भारत ने ‘अस्त्र’ मिशाइल का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली, 12 जुलाई 2025

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायु सेना (IAF) ने स्वदेशी तकनीक से विकसित ‘अस्त्र’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। दृश्य सीमा से परे हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल (BVRAAM) ‘अस्त्र’ मिसाइल को ओडिशा तट से सुखोई-30 Mk-I लड़ाकू विमान से दागा गया। दोनों मिसाइलों को अलग-अलग दूरी, अलग-अलग कोणों और प्रक्षेपण प्लेटफ़ॉर्म स्थितियों पर उच्च गति वाले मानवरहित हवाई लक्ष्यों पर दागा गया। दोनों ही मामलों में, मिसाइलों ने अपने लक्ष्यों को अत्यधिक सटीकता से नष्ट कर दिया।


अस्त्र मिसाइल की विशेष विशेषताएं :

Advertisement

अस्त्र मिसाइल में पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से विकसित एक रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) सीकर लगा है। यह सीकर मिसाइल के लक्ष्य पर नज़र रखने के लिए बेहद ज़रूरी है। अस्त्र मिसाइल 100 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी तक के लक्ष्यों को निशाना बना सकती है। यह अत्याधुनिक मार्गदर्शन और नेविगेशन प्रणाली से संचालित होती है। यह सभी मौसमों में काम कर सकती है। अस्त्र मिसाइल 4.5 मैक की गति तक पहुँच सकती है।

यह भारतीय रक्षा प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अस्त्र मिसाइल की सफलता के साथ, स्वदेश में विकसित सीकर-सज्जित अस्त्र शस्त्र प्रणाली ने एक बार फिर अपनी सटीकता और विश्वसनीयता सिद्ध की है। यह स्वदेशी रक्षा उत्पादन प्रणालियों के विकास की दिशा में एक और कदम है, जिससे विदेशी घटकों पर निर्भरता कम होगी।

इस हथियार प्रणाली के सफल विकास में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) सहित 50 से अधिक सार्वजनिक और निजी उद्योगों के साथ-साथ डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाएं भी शामिल थीं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता के लिए डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना और अन्य संगठनों को बधाई देते हुए कहा कि इस परीक्षण की सफलता से भारत की वायु युद्ध क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

 

 

ये भी पढ़ें  पीएम स्वनिधि योजना: एलएमसी ने लाभार्थियों को सौंपे ऋण प्रमाण पत्र...सभी जोन में हुए आयोजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link