Uttarakhand

गढ़वाल रेजिमेंट सेंटर में सैनिकों से मिले राज्यपाल… वीर नारियों को किया सम्मानित

लैंसडाउन में सैनिक सम्मेलन के दौरान गढ़वाल राइफल्स सेंटर को दी विशेष ट्रॉफी, बोले, उत्तराखंड की लगभग हर परिवार की जड़ें सेना से जुड़ी हैं और शहीदों के परिवारों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा

राजकिशोर तिवारी

लैंसडाउन, 10 मई 2026:

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने अपने दौरे के दौरान रविवार को लैंसडाउन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और वीर नारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल ने वॉर मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। उन्होंने देश की रक्षा में शहीद हुए जवानों को नमन किया। इसके बाद सैनिक सम्मेलन में सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों से संवाद किया। राज्यपाल ने गढ़वाल राइफल्स सेंटर को उसकी गौरवशाली परंपरा और देश सेवा में अहम योगदान के लिए विशेष ट्रॉफी भेंट की। उन्होंने कहा कि गढ़वाल राइफल्स वीरता, अनुशासन और कुर्बानी की मिसाल है। इस रेजिमेंट ने हर कठिन मोर्चे पर देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-10 at 4.10.10 PM

सम्मेलन के दौरान शहीद सैनिकों की वीर नारियों को सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कहा कि जवानों के त्याग के पीछे उनके परिवारों, खासकर वीर नारियों का साहस और सब्र सबसे बड़ी ताकत होता है। देश शहीदों के परिवारों के योगदान का हमेशा ऋणी रहेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की धरती है, जहां लगभग हर परिवार का सेना से गहरा रिश्ता रहा है। जिला प्रशासन और सैन्य प्रशासन के बेहतर तालमेल से विकास कार्यों को और तेजी देने पर भी उन्होंने जोर दिया।

कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी ने कहा कि राज्यपाल का सैनिकों और सैन्य परिवारों से आत्मीय जुड़ाव जवानों के मनोबल को मजबूत करता है। उनके मार्गदर्शन से सैनिकों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। इस मौके पर प्रशासनिक अमले के साथ भूतपूर्व सैनिक व उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  विधानसभा चुनाव को लेकर बोली CM ममता बनर्जी, कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं, पार्टी 2026 में अकेले चुनाव लड़ेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link