National

रामनवमी पर दंगा कराने की थी योजना, बंगाल हिंसा को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना

कोलकाता,16 अप्रैल 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में इमामों से मुलाकात कर वक्फ कानून के खिलाफ भड़की हिंसा को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की साज़िश थी कि रामनवमी के मौके पर राज्य में दंगा कराया जाए लेकिन राज्य सरकार ने इस योजना को विफल कर दिया। ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य वक्फ बोर्ड को खत्म करना चाहती है और इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से हिंसा भड़काई गई।

उन्होंने कहा कि संविधान के अधिनियम 26 के अनुसार हर व्यक्ति को अपना धर्म निभाने का अधिकार है लेकिन केंद्र सरकार लोगों के धार्मिक अधिकारों पर हमला कर रही है। ममता ने कहा कि संघवाद के खिलाफ जो कानून लाया गया है वह मौलिक अधिकारों को छीनने जैसा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि गृह मंत्री अमित शाह पर नियंत्रण रखें क्योंकि सभी एजेंसियां उनके हाथ में हैं।

ममता ने कहा कि अमित शाह कालिदास की तरह उसी डाली को काट रहे हैं जिस पर वे बैठे हैं और वे कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीमा पार से लोगों के आने की जानकारी केंद्र के पास थी, फिर भी उन्हें आने की अनुमति दी गई, ऐसे में केंद्र की मंशा पर सवाल उठता है। ममता बनर्जी ने कहा कि जब तक वह मुख्यमंत्री हैं, बंगाल में कोई हिंदू-मुस्लिम नहीं होगा और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहेगा। उन्होंने इंडिया गठबंधन से एकजुट होकर लड़ने की अपील की और कहा कि न वो बिल का समर्थन करती हैं, न कभी करेंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे मौलाना साजिद रशीदी, दर्ज हुआ केस, सजा पर मंथन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link