Madhya Pradesh

बेइज्जती का बदला लेने के लिए पुराने नौकर ने दोस्तों संग मिलकर कर दी मां और बेटी की हत्या

ग्वालियर,16 अक्टूबर 2024

ग्वालियर की पॉश सोसायटी गार्डन होम्स में बुजुर्ग महिला और उनकी बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने पुराने नौकर करे गिरफ्तार किया था। उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसने नौकरी से निकाले जाने की बेइज्जती का बदला लेने के लिए दोनों की हत्या कर दी।

ग्वालियर में बुजुर्ग मां बेटी की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या में पुराना नौकर इरफान खान ही शामिल था। इसे छह महीने पहले बुजुर्ग महिला की बेटी रीना भल्ला ने अपने किराना स्टोर की नौकरी से निकाल दिया था। इस दौरान इनके बीच रुपये को लेकर विवाद भी हुआ था।

दो दोस्तों को हैदराबाद से बुलवाया था

ये भी पढ़ें:

नौकरी जाने व बेइज्जती का बदला लेने इरफान ने डेढ़ माह पहले साजिश रची थी। उसने हैदराबाद से दो दोस्तों को भी इसके लिए ग्वालियर बुलवाया। वह तीन दोस्तों के साथ बुजुर्ग महिला के घर पहुंचा। इस दौरान वहां रीना भल्ला भी आ गई। वह किसी को बता न दे, तो मां के साथ बेटी को भी मार दिया। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार सुबह 11 बजे फ्लैट नंबर 322 के बेडरूम में मां-बेटी के शव मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पहले तो मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल के बाद गला घोंटकर या तकिये से मुंह दबाकर हत्या की जाने की बात फोरेंसिक एक्सपर्ट से पता चली।

सीसीटीवी में तीन संदिग्ध दिखे थे, जिससे पुलिस ने घटना की कड़‍ियां जोड़ी और आरोपित नौकर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला इंदु पुरी (78) साल की थी और उनकी बेटी रीना भल्ला की उम्र 55 साल की थी। ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना, एसपी धर्मवीर सिंह और फारेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव ने अपनी टीम के साथ सोसाइटी में पहुंचकर मामले की जांच की।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में शंकराचार्य का ‘गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ का शंखनाद, मंच पर सियासी हलचल, योगी सरकार पर साधा निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link