Varanasi

पंखा फैक्ट्री में भड़की आग, केमिकल ड्रमों ने बढ़ाया खतरा, बिल्डिंग के पिलर झुके, खाली कराए गए दर्जनों मकान

तारपीन और सॉल्वेंट के ड्रमों तक पहुंची लपटें, संकरी गली के कारण GT Road से भेजा गया पानी दो मंजिला इमारत की गर्मी से स्ट्रक्चर कमजोर होने का खतरा, आसपास के घर कराए गए खाली गार्ड ने धुआं देखकर दी सूचना, शॉर्ट सर्किट की आशंका पर जांच जारी, करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका

वाराणसी, 28 सितंबर 2026:

यूपी के वाराणसी में मंडुवाडीह इलाके की एक पंखा निर्माण फैक्ट्री में सोमवार को आग लग गई। फैक्ट्री में तारपीन, सॉल्वेंट समेत ज्वलनशील केमिकल ड्रमों में रखे थे। आग फैलने के बाद उठी तेज लपटों और गर्मी को देखते हुए आसपास के घर खाली कराए गए। आग की तपिश से फैक्ट्री की दो मंजिला इमारत के पिलर आगे की ओर झुकने लगे, जिससे दमकल टीम को ऑपरेशन के दौरान काफी सावधानी बरतनी पड़ी।

गार्ड ने देखा धुआं, दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं

फैक्ट्री मैनेजर अनादिशंकर गुप्ता के मुताबिक, रात में संतोष मौर्य गार्ड की ड्यूटी पर थे। भोर करीब 4 बजे उन्होंने फैक्ट्री परिसर से धुआं उठता देखा। उन्होंने तुरंत फैक्ट्री प्रबंधन के साथ फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग तेजी से फैल रही थी, इसलिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

संकरी गली से फायर ब्रिगेड की बढ़ी मुश्किल

फैक्ट्री तक पहुंचने का रास्ता काफी संकरा होने से बड़ी दमकल गाड़ियां बिल्डिंग के पास तक नहीं पहुंच सकीं। गाड़ियों को GT Road पर खड़ा कर लंबी पाइपलाइन के जरिए फैक्ट्री तक पानी पहुंचाया गया। इसी व्यवस्था से आग बुझाने का ऑपरेशन चलाया गया। आग बुझाने के दौरान दमकल की गाड़ियों में मौजूद पानी खत्म हो गया। इसके बाद टीम ने चांदपुर स्थित एक फैक्ट्री से पानी भरवाया और दोबारा घटनास्थल पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का काम जारी रहा। फैक्ट्री में रखा सामान और तैयार माल आग की चपेट में आकर जल गया।

ये भी पढ़ें:

varanasi-manduadih-fan-factory-fire-chemical-drums-building-damage (2)

गर्मी से झुकने लगे पिलर

आग की तेज गर्मी का असर फैक्ट्री की दो मंजिला इमारत पर भी पड़ा। बिल्डिंग के पिलर आगे की ओर झुकने लगे। भवन की स्थिति कमजोर होने की आशंका के चलते दमकलकर्मियों ने आग बुझाते समय अतिरिक्त सावधानी बरती। टीम का फोकस आग को फैक्ट्री के दूसरे हिस्सों और आसपास के मकानों तक पहुंचने से रोकने पर रहा।

आसपास के घर खाली कराए

तेज लपटों और गर्मी को देखते हुए मंडुवाडीह पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के मकान खाली करा दिए। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने लोगों को सुरक्षित जगह भेजा। आग की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए थे, जिन्हें पुलिस ने घटनास्थल से दूर रखा।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, करोडों का नुकसान

प्रारंभिक जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। आग पूरी तरह बुझने के बाद जांच की जाएगी, जिसके आधार पर आग लगने की वास्तविक वजह सामने आएगी। मैनेजर अनादिशंकर गुप्ता ने बताया कि आग बुझने के बाद फैक्ट्री में रखे स्टॉक और तैयार माल का मिलान किया जाएगा। इसके बाद नुकसान की वास्तविक स्थिति सामने आएगी। फिलहाल फैक्ट्री में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़ें  वाराणसी में योगी का एक्शन और इमोशन मोड... अधिकारियों पर सख्ती, बच्चों को दुलराया

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link