Varanasi

Varanasi News : चौकी पर नशे में बदसलूकी, अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन, अखिलेश की चुटकी के बाद सिपाही सस्पेंड

पांडेयपुर चौकी विवाद में सिपाही पर गिरी गाज, नशे में बदसलूकी के आरोप पर निलंबन, बारिश के बीच थाने पर हुआ प्रदर्शन, अर्द्धनग्न होकर धरने पर बैठे नाराज लोग, अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कसा तंज, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे

वाराणसी, 24 सितंबर 2026:

यूपी के वाराणसी में पांडेयपुर पुलिस चौकी पर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से रोहनिया थाने के सिपाही रानू ने अभद्रता की। थाने के सामने रात में अर्द्धनग्न होकर नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। इस मामले में सपा मुखिया ने पीएम के संसदीय क्षेत्र से घटना को जोड़ते हुए तंज कसा। इसी के बाद डीसीपी वरुणा जोन राजेश पांडेय ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया।

चौकी के पास रहने वाले व्यक्ति से हुई अभद्रता

वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र की पांडेयपुर चौकी के पास देवेंद्र कुमार रहते हैं। एक मीडिया संस्थान से जुड़े देवेंद्र का आरोप है कि चौकी के पास ही सिपाही रानू ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। घटना की जानकारी साथियों को हुई तो वे कार्रवाई की मांग को लेकर लालपुर-पांडेयपुर थाने पहुंच गए।

बारिश में थाने के गेट पर धरना, अखिलेश ने पोस्ट किया, कांग्रेस नेता भी पहुंचे

दर्जनों लोगों ने थाने के गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बारिश के बावजूद धरना जारी रहा। इस दौरान नाराज लोग अर्द्धनग्न होकर भी धरने पर बैठे। उनकी मांग थी कि दुर्व्यवहार करने वाले सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मामले की जानकारी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस कार्रवाई को लेकर तंज कसा। उन्होंने लिखा सुन ले ‘संसदीय क्षेत्र प्रधान’, विरोध में हैं पत्रकार-किसान, ये इस बात का है प्रमाण कि भाजपा चंद दिन की मेहमान’। इसी के बाद कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे भी प्रदर्शन के समर्थन में थाने पहुंचे। मामला बढ़ता देख पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:

डीसीपी ने सिपाही को मेडिकल के बाद किया सस्पेंड

अखिलेश यादव की पोस्ट और कांग्रेस नेता के मौके पर पहुंचने की सूचना के बाद एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक थाने पहुंचीं। उन्होंने आरोपी सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराने और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने की बात कही। इसके बाद रात करीब 11 बजे धरना समाप्त कर दिया गया। अब इस मामले में डीसीपी वरुणा जोन राजेश पांडेय ने रोहनिया थाने के सिपाही रानू को निलंबित कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें  वाराणसी में बड़ा हादसा... सिलेंडर ब्लास्ट से मकान ढहा, भाई-बहन की मौत, मां-बेटे गंभीर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link