National

Viral Video: ‘डॉक्टर कोबरा’ की आंखों में आंखें डालना पड़ा महंगा, खतरनाक हमले से दहल उठे लोग

ताशकंद | 19 मई 2025
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स किंग कोबरा जैसे खतरनाक सांप से आंख मिलाता नजर आ रहा है। हालांकि, जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वैसे ही एक पल ऐसा आता है जो हर किसी को झकझोर देता है। यह बुजुर्ग उज्बेकिस्तान के रहने वाले हैं और “डॉक्टर कोबरा” नाम से मशहूर हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक किंग कोबरा टेबल पर फन फैलाकर बैठा है और बुजुर्ग व्यक्ति ठीक उसके सामने बैठकर आंखों में आंखें डालकर उसे घूर रहा है। उनके पास बैठा एक और शख्स चिंतित नजर आता है, मानो सोच रहा हो कि अब कुछ गलत होने वाला है।

जैसे ही बुजुर्ग व्यक्ति अपना चेहरा कोबरा के और नजदीक लाते हैं, अचानक ही सांप बिजली जैसी तेजी से हमला करता है और उनकी बाईं आंख पर अटैक कर देता है। यहीं पर वीडियो खत्म हो जाता है, लेकिन इस दृश्य ने हजारों दर्शकों को सन्न कर दिया है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @17\_\_saber नाम के अकाउंट से साझा किया गया है, जिसे अब तक करीब 4 लाख लोगों ने लाइक किया है। कमेंट्स में लोग हैरानी और डर दोनों जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आ बैल मुझे मार का असली उदाहरण”, तो किसी ने पूछा, “चचा बच गए या गए?”

ये भी पढ़ें:

वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग की पहचान **अलीशेर यार्मातोव** के रूप में हुई है, जो उज्बेकिस्तान के नेशनल मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य हैं। वह सांपों के साथ खतरनाक स्टंट करने के लिए मशहूर हैं और @doktorkobra\_official नाम से इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं, जहां उनके डेढ़ लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

Advertisement

इस वीडियो ने यह एक बार फिर साबित कर दिया है कि जंगली जानवरों के साथ जोखिम भरे व्यवहार में एक पल की चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें  शर्मसार : सड़क दुर्घटना के बाद मदद मांग रहे घायल ट्रक ड्राइवर को लोगों ने लूटा - देखें Video

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link