Varanasi

Varanasi News : चकबंदी ने छीन ली जगह, टावर पर चढ़ा युवक, मांग सुनकर पुलिस हैरत में पड़ी

टावर पर चढ़े युवक में कहा- पहले मैदान की व्यवस्था करो, चकबंदी के बाद युवाओं के लिए दौड़ और कुश्ती की जगह नहीं बची, सरकारी बंजर जमीन को खेल मैदान के लिए आरक्षित नहीं करने का आरोप, पुलिस युवक को नीचे उतारने में जुटी

वाराणसी, 20 सितंबर 2026:

यूपी के वाराणसी में खेल मैदान की मांग को लेकर रविवार सुबह एक युवक करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। चोलापुर क्षेत्र के अजगरा ग्राम पंचायत निवासी 25 वर्षीय राकेश गुप्ता के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर अजगरा पुलिस चौकी की टीम भी पहुंची और युवक को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की।

गांव में खेल की जगह नहीं बची

राकेश गुप्ता का कहना है कि गांव में युवाओं के लिए कोई खेल मैदान नहीं है। उसका आरोप है कि चकबंदी के दौरान सरकारी बंजर जमीन को खेल मैदान के लिए आरक्षित नहीं किया गया। इसी मांग को लेकर वह सुबह करीब 10 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

बगीचे में करते थे दौड़ और कुश्ती

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के युवा लंबे समय से रामजी सिंह, दीना सिंह समेत अन्य लोगों के बगीचों में दौड़ लगाने के साथ कुश्ती और अखाड़े का अभ्यास करते थे। चकबंदी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित लोगों ने अपनी जमीनों की घेराबंदी कर ली। इससे युवाओं के पास शारीरिक अभ्यास के लिए भी जगह नहीं बची।

ये भी पढ़ें:

youth-climbs-mobile-tower-demanding-playground-chakbandi-varanasi (2)

Advertisement

करीब एक महीने पहले पूरी हुई चकबंदी

ग्रामीणों ने बताया कि चकबंदी का काम करीब एक महीने पहले पूरा हुआ है। पहले स्टे होने के कारण प्रक्रिया रुकी हुई थी, जिसे बाद में शुरू किया गया। अब युवक गांव में खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा है।

संबंधित विभाग वादा करे, पुलिस की नहीं सुनूंगा

युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस राकेश को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। वहीं राकेश का कहना है कि उसकी मांग पर पुलिस कुछ नहीं कर सकती संबंधित विभाग वादा करे तभी वो उतरेगा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा है।

ये भी पढ़ें  हाथ जोड़कर मरीज से मांगी माफी... गंदी चादर देख डिप्टी सीएम भड़के, अफसरों की लगाई क्लास

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link