Uttarakhand

SIR : वोटर वैरिफिकेशन अभियान में तेजी… घर पर न मिलने वाले वोटरों तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

अभियान की समीक्षा में सीईओ ने दिए सख्त निर्देश अनुपस्थित मतदाताओं के घर BLO के साथ जाएंगे BLA, फार्म वितरण पूरा कर डिजिटाइजेशन पर फोकस बढ़ाने को कहा

देहरादून, 16 जून 2026:

उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम व भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने मंगलवार को सभी डीएम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए समीक्षा बैठक की। बैठक में गणना फार्म वितरण और उनके डिजिटाइजेशन की स्थिति पर चर्चा हुई।

2

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों को तय समयसीमा के भीतर गणना फार्मों का शत-प्रतिशत वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में वितरण का काम लगभग पूरा हो चुका है, वहां अब डिजिटाइजेशन की रफ्तार बढ़ाई जाए।

ये भी पढ़ें:

सभी डीएम को बूथवार समीक्षा करने और जहां काम की गति धीमी है वहां अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करने को कहा गया। बैठक में खास तौर पर उन मतदाताओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए जो घर पर नहीं मिल रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ऐसे मतदाताओं के घर बीएलओ और बीएलए संयुक्त रूप से जाएं और कम से कम तीन बार संपर्क का प्रयास करें, ताकि कोई पात्र मतदाता प्रक्रिया से छूट न जाए।

उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि जिन जिलों में फार्म वितरण पूरा हो चुका है और मतदाता उपलब्ध नहीं हैं, वहां डिजिटाइजेशन पूरा करने के बाद ऐसे मतदाताओं की सूची संबंधित बूथ लेवल एजेंटों के साथ साझा की जाए। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि एबसेंट, शिफ्टेड, डेथ और डुप्लीकेट मतदाताओं से जुड़े मामलों में गणना फार्म पर फील्ड रिपोर्ट जरूर दर्ज की जाए।

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत सभी जिलों के जिलाधिकारी और ईआरओ मौजूद रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखण्ड सरकार के चार साल : पर्यटन व समाज सेवा में रचे कीर्तिमान...विकास व सम्मान को मिली नई पहचान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link