Uttar Pradesh

सपा में टूट की उल्टी गिनती शुरू? राजभर का बड़ा दावा… बागी बलिया से उठेगी बगावत की चिंगारी

बलिया के सांसद के बहाने सपा में बगावत का संकेत, सोशल मीडिया पर राजभर-अखिलेश में तीखी जुबानी जंग, केशव मौर्य ने भी दिए बड़े संकेत

लखनऊ, 18 जून 2026:

यूपी की राजनीति में समाजवादी पार्टी के भीतर संभावित बगावत को लेकर बयानबाजी ने नया सियासी भूचाल खड़ा कर दिया है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर सपा में टूट होने का दावा करते हुए संकेत दिया है कि पार्टी के कुछ सांसद जल्द ही बगावती तेवर अपना सकते हैं। 24 घंटों में यह तीसरा मौका है जब राजभर ने सपा में बड़ी टूट की भविष्यवाणी की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुरुवार सुबह किए गए पोस्ट में राजभर ने लिखा कि लोग उनसे लगातार पूछ रहे हैं कि सपा में क्या टूट होने वाली है। उन्होंने दावा किया कि सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ बलिया का एक नेता करेगा। राजभर ने आरोप लगाया कि हाल ही में सपा कार्यालय में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान ब्राह्मण समाज का तिरस्कार किया गया।

इससे बलिया का वह नेता बेहद आहत है। उन्होंने कहा कि बगावत की योजना पहले से थी लेकिन इस घटना ने ‘आग में घी’ डालने का काम किया है। राजभर के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनका इशारा बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय की ओर हो सकता है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:

राजभर के आरोपों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी तीखा पलटवार किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भविष्यवाणी करने वाले पहले अपनी पार्टी का भविष्य बताएं कि भाजपा उन्हें 75 सीटें दे रही है, 50 या सिर्फ आश्वासन। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा गठबंधन से 30 सीटें मिलने की अफवाह फैलाकर जो एडवांस लिया गया है, उसे लोग ढूंढ रहे हैं।

Advertisement

इसके जवाब में राजभर ने अखिलेश के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि अखिलेश गोलू टाइप इंसान हैं। चाचा ने निपटाने की सुपारी ले रखी है। आपकी लंका में आग लगने वाली है, बचा सकते हैं तो अपनी पार्टी को बचा लीजिए।

गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी हाल ही में दावा कर चुके हैं कि सपा के 25 से 26 सांसद पार्टी छोड़ने की स्थिति में हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा तोड़फोड़ की राजनीति में विश्वास नहीं करती। अब राजभर और सपा नेतृत्व के बीच बढ़ती बयानबाजी ने प्रदेश की सियासत को और गर्मा दिया है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  लखीमपुर खीरी: बहू से छेड़छाड़ करने वाला ससुर गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link