Lucknow City

लखनऊ के हाई सिक्योरिटी जोन में सुबह-सुबह हड़कंप! जवाहर भवन में भीषण आग… खाली कराई गई बिल्डिंग

धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सैकड़ों कर्मचारियों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया, सुरक्षा के चलते गेट बंद कर आवागमन रोका, आग बुझाने के लिए जूझती रहीं दमकल की छह टीमें

लखनऊ, 20 जुलाई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के संवेदनशील और हाई सिक्योरिटी जोन हजरतगंज में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब जवाहर भवन की ऊपरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। मल्टीस्टोरी सरकारी भवन से उठता घना धुआं और ऊंची-ऊंची लपटें देखकर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।सुबह करीब उस समय आग की जानकारी हुई जब सुरक्षाकर्मियों ने जवाहर भवन के पूर्वी गेट की ओर से धुआं उठता देखा।
lucknow-jawahar-bhawan-fire-hazratganj-building-evacuated-fire-tenders (2)

सुरक्षा को देखते हुए तत्काल परिसर में आवागमन रोक दिया गया। दफ्तरों में पहुंच रहे कर्मचारियों को गेट पर ही रोक दिया गया और सभी प्रवेश द्वार बंद कर दमकल विभाग को सूचना दी गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ऊपरी मंजिल की ओर बढ़ती आग की लपटें काफी दूर से दिखाई देने लगीं। बिल्डिंग की दूसरी मंजिलों स्थित कार्यालयों में पहुंचे सैकड़ों कर्मचारी घबराकर बाहर निकल आए।
lucknow-jawahar-bhawan-fire-hazratganj-building-evacuated-fire-tenders (3)

सुरक्षा के मद्देनजर पूरे भवन को खाली करा लिया गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां करीब एक घंटे तक जुटी रहीं। आग से उठता धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।
lucknow-jawahar-bhawan-fire-hazratganj-building-evacuated-fire-tenders (4)

ये भी पढ़ें:

जिस समय आग लगी उस वक्त ज्यादातर कर्मचारी अपने कार्यालयों में पहुंच चुके थे। जवाहर भवन विधानसभा से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। फिलहाल आग किस कार्यालय में लगी और इसकी वजह क्या रही, इसका पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग की जांच के बाद ही आग के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
lucknow-jawahar-bhawan-fire-hazratganj-building-evacuated-fire-tenders (5)

ये भी पढ़ें  काकोरी में लगी स्मार्ट चौपाल, पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने कहा...स्मार्ट मीटर से पारदर्शी होगी विद्युत व्यवस्था

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button