Uttarakhand

मसूरी में विकास कार्यों को रफ्तार देने की कवायद, कैबिनेट मंत्री बोले- सड़कों को चमकाया जाए

मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में नगर निगम, एडीबी व विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, सड़क मरम्मत कार्यों के लंबित इस्टीमेट को स्वीकृत कराकर काम शुरू करने के दिए निर्देश, जर्जर बिजली पोलों को बदलने को भी कहा

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 27 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड के मसूरी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में नगर निगम, एडीबी और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, सड़क मरम्मत और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के तहत खराब हो चुकी सड़कों का मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर तत्काल शुरू किया जाए। बरसात के दौरान लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों को सड़क मरम्मत कार्यों के लंबित इस्टीमेट जल्द स्वीकृत कराकर काम शुरू करने के निर्देश दिए। मंत्री ने नगर निगम, एडीबी और विद्युत विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने को कहा, ताकि विकास योजनाओं में अनावश्यक विलंब न हो।

ये भी पढ़ें:

गणेश जोशी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में पुराने व जर्जर बिजली के पोलों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर बदलने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ढीले और लटकते बिजली के तारों को व्यवस्थित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को बेहतर सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बैठक में नंदनी शर्मा, सुरेंद्र राणा, मोहन बहुगुणा, प्रदीप रावत, भावना चौधरी, योगेश घाघट, संजय नौटियाल, सहायक नगर आयुक्त विनय प्रताप, अधीक्षण अभियंता विद्युत राहुल जैन आदि मौजूद रहे।‌

ये भी पढ़ें  इको टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, अगस्त तक पेश करें कैबिनेट में ट्रैकिंग पॉलिसी

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button