Lucknow City

Breaking: लखनऊ के लाखों लोगों पर पानी का संकट, कई इलाकों में बिजली भी रहेगी गुल

ऐशबाग जलकल से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली सुधार कार्य के चलते पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित, गोमतीनगर के विपुल खंड में दोपहर तक बिजली बाधित

लखनऊ, 29 जुलाई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज लाखों लोगों को पानी और बिजली की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐशबाग जलकल से जुड़े इलाकों में बिजली विभाग के तकनीकी कार्य के कारण करीब पांच लाख की आबादी को पेयजल संकट झेलना पड़ेगा। वहीं शहर के कुछ अन्य हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी मरम्मत कार्य के चलते बाधित रहेगी।

जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह के अनुसार बिजली विभाग द्वारा 33/11 केवी उपकेंद्र ऐशबाग यार्ड में खंभों पर पतंगों से होने वाले फॉल्ट को रोकने के लिए सुरक्षा नेट लगाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे ऐशबाग जलकल से होने वाली पेयजल सप्लाई प्रभावित होगी।

इसका असर लालबाग, नाका हिंडोला, चारबाग, यहियागंज, कैसरबाग, माल एवेन्यू, हजरतगंज, मौलवीगंज, ऐशबाग, भदेवां, लाटूश रोड, मोतीनगर, आर्यनगर, गढ़ी कनौरा, करेहटा, अंबेडकर नगर, छितवापुर, मनकामेश्वर वार्ड, बाबूगंज समेत कई इलाकों पर पड़ेगा। इन क्षेत्रों के निवासियों को दिनभर पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:

जलकल विभाग ने लोगों से पहले ही कहा कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पानी का भंडारण कर लें जिससे आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में असुविधा कम हो। विभाग ने लोगों से सहयोग करने का भी अनुरोध किया है।

उधर, बिजली विभाग की ओर से शहर के कुछ क्षेत्रों में रखरखाव और मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते गोमतीनगर के विपुल खंड-1, विपुल खंड-2 और विपुल खंड-3 में दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
lucknow-water-supply-crisis-power-cut-aishbagh-gomti-nagar (2)

प्रशासन का कहना है कि सभी कार्य निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा जिससे पानी और बिजली की सेवाएं जल्द से जल्द सामान्य हो सकें। तब तक प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने और वैकल्पिक व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें  योगी से मिले देश-विदेश की 25 कंपनियों के प्रतिनिधि... 6500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव रखे

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button