Ayodhya

बोर्ड सदस्य ने फंड की कमी स्वीकारी, कहा- अब छोटे स्वरूप में बनेगी धन्नीपुर मस्जिद

अयोध्या के सोहावल क्षेत्र में 3500 सौ से 4000 वर्ग फीट में होना है निर्माण, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य मोहम्मद आजम कादरी ने मीडिया को दिया बयान, अस्पताल, म्यूजियम व कम्युनिटी किचन की प्लानिंग टली

अनिल निषाद

अयोध्या, 31 जुलाई 2026ः

रामनगरी में अयोध्या-लखनऊ हाईवे के सोहावल क्षेत्र स्थित धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद के निर्माण के स्वरूप में बदलाव किया गया है। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने फंड की कमी को स्वीकारते हुए कहा कि मस्जिद को भव्य स्वरूप के बजाय छोटे स्वरूप में बनाया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि आगे अगर फंड की व्यवस्था होगी तो अन्य प्रस्तावित योजनाओं को पूरा किया जाएगा।

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य मोहम्मद आजम कादरी ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा कि इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF) ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए केवल मस्जिद के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला लिया है। नए प्लान के तहत कम लागत में मस्जिद का निर्माण किया जाएगा और इसे करीब एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मस्जिद के साथ अस्पताल, म्यूजियम और कम्युनिटी किचन समेत अन्य सुविधाएं विकसित करने की योजना थी, लेकिन फंड की कमी के कारण ये व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि जमीन जो आवंटित की गई थी, वह मस्जिद के लिए दी गई थी। इसलिए पहले नक्शा पास होने पर मस्जिद का निर्माण शुरू होगा। कहा कि इसके बाद जैसे-जैसे फंड आएगा, उसके हिसाब से आगे का दायरा बढ़ाया जाएगा। जमीन हमारे पास पर्याप्त है। कादरी ने कहा कि 3500 सौ से 4000 वर्ग फीट में मस्जिद का निर्माण कराया जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के 2019 के अयोध्या फैसले के बाद धन्नीपुर गांव में मुस्लिम पक्ष को पांच एकड़ जमीन आवंटित की गई थी।

ये भी पढ़ें  Ayodhya : चढ़ावा प्रकरण में कूदे अमिताभ ठाकुर, ट्रस्ट को लिखा पत्र, साफ हिसाब व भरोसे को दिए ये सुझाव

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link