Uttarakhand

धामी की सौगात : कुंभ से पहले 214 करोड़ के घाट-आस्था पथ, पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति भी मंजूर

हरिद्वार में चंडी घाट के पास घाट और आस्था पथ के निर्माण के लिए 214 करोड़ से ज्यादा मंजूर, देहरादून के न्यू कैंट रोड को 3 लेन करने की तैयारी, पूर्व सैनिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए 36.84 लाख की छात्रवृत्ति को भी हरी झंडी

देहरादून, 31 जुलाई 2026:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अलग-अलग विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए करीब 227 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी दी है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों से जुड़े घाट और आस्था पथ के निर्माण पर खर्च होगा।

सिंचाई विभाग के तहत चंडी घाट के डाउनस्ट्रीम में गौरीशंकर इलाके में गंगा के बाएं किनारे घाट और आस्था पथ बनाने के लिए 98.18 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसी इलाके के बैरागी कैंप में गंगा के दाहिने किनारे घाट और आस्था पथ के निर्माण के लिए 115.91 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

सुल्तानपुर पुलिस चौकी के भवन के लिए पहली किस्त

ये भी पढ़ें:

हरिद्वार जिले में पुलिस चौकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए 2.41 करोड़ रुपये की लागत तय की गई है। इसके मुकाबले पहली किस्त के तौर पर 96.59 लाख रुपये जारी करने की मंजूरी दी गई है।

न्यू कैंट रोड होगी 3 लेन

देहरादून में न्यू कैंट मार्ग के 1.650 किलोमीटर हिस्से को 2 लेन से बढ़ाकर 3 लेन करने की तैयारी है। इसके लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग और वाटर सप्लाई लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करने के काम के लिए 11.95 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिली है।

पूर्व सैनिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति

राज्य के पूर्व सैनिकों के आश्रित छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग, मेडिकल और पीएचडी की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए कारगिल शहीद परिवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से 36.84 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

पेंशनरों की महंगाई राहत 60 फीसदी

सार्वजनिक निकायों और उपक्रमों में काम कर चुके सिविल और पारिवारिक पेंशनरों के लिए भी फैसला लिया गया है। इन पेंशनरों को 1 जनवरी 2026 से महंगाई राहत की मौजूदा दर बढ़ाकर 60 फीसदी प्रतिमाह करने की मंजूरी दी गई है।

ये भी पढ़ें  CNG Price Hike : UP में फिर महंगी हुई गाड़ियों की गैस, लखनऊ में अब ₹105 किलो

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link