Varanasi

हॉस्पिटल की चौथी मंजिल से छलांग, Cancer Surgery के बाद मरीज ने दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला 35 वर्षीय मरीज एक महीने से Cancer Hospital में भर्ती था, रविवार को हुआ था ऑपरेशन, देर रात चौथी मंजिल से कूदने की घटना CCTV में खंगाली जा रही, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

वाराणसी, 4 अगस्त 2026:

वाराणसी के महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में सोमवार देर रात भर्ती एक मरीज की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चितईपुर थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बिहार से इलाज कराने आया था मरीज

मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहजम्मा गांव निवासी रामेश्वर कुमार (35) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक महीने से कैंसर का इलाज कराने के लिए महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में भर्ती था। परिजनों के मुताबिक रविवार को उसका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसे अस्पताल के आईपीडी वार्ड नंबर 4 में भर्ती किया गया था, जहां उसकी हालत पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई थी।

ये भी पढ़ें:

आधी रात वार्ड से निकला, चौथी मंजिल से लगा दी छलांग

पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात करीब 12:50 बजे रामेश्वर कुमार वार्ड से बाहर निकला। वह अस्पताल की चौथी मंजिल पर पहुंचा, जहां से नीचे छलांग लगा दी। तेज आवाज सुनकर अस्पताल के कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में मिले मरीज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस, फोरेंसिक टीम ने जुटाए एविडेंस

घटना की जानकारी मिलते ही चितईपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अस्पताल प्रशासन से भी घटना से जुड़ी जानकारी ली गई है।
varanasi-news-cancer-patient-jumps-to-death-from-hospital-4th-floor (2)

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अस्पताल प्रशासन, ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों समेत परिजनों से पूछताछ की जा रही है। अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है, ताकि यह साफ हो सके कि मरीज वार्ड से बाहर कैसे पहुंचा और घटना से पहले क्या हुआ था।

ऑपरेशन के बाद क्या हुआ, इसकी भी होगी पड़ताल

पुलिस का कहना है कि मरीज की मानसिक स्थिति, इलाज की प्रक्रिया, ऑपरेशन के बाद की परिस्थितियों समेत सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच, CCTV फुटेज, अस्पताल स्टाफ के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  नौतपा : बाबा विश्वनाथ का फलों के रस से अभिषेक... हर-हर महादेव की गूंज, श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link