Sitapur City

Sitapur : 25 शादियों के आरोपी समधी से BJP विधायक ने तोड़ा नाता, बोले- बेटी अब मायके में रहेगी

महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दो माह पूर्व नोएडा में गिरफ्तार किए गए अनुज त्रिवेदी के मामले पर पहली बार सामने आए सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, फेसबुक लाइव आकर कहा- परिवार भी धोखे का शिकार हुआ, दामाद की भूमिका मिली तो उस पर भी हो कार्रवाई, जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही

सीतापुर, 6 अगस्त 2026:

महाराष्ट्र में 25 से ज्यादा शादियां कर महिलाओं से ठगी के आरोप में गिरफ्तार अनुज त्रिवेदी के मामले में सेवता से BJP विधायक ज्ञान तिवारी पहली बार खुलकर सामने आए। उन्होंने बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी के साथ सोशल मीडिया पर फेसबुक Live कर पूरे मामले पर अपनी बात रखी। विधायक ने कहा कि वह इस मुद्दे पर किसी जनप्रतिनिधि की तरह नहीं, बल्कि एक पीड़ित पिता के रूप में बोल रहे हैं।

दो साल पहले की थी बेटी की शादी, उस समय नहीं मालूम हुए उसके कारनामें

ज्ञान तिवारी ने कहा कि वर्ष 2024 में उन्होंने अपनी बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी की शादी मिश्रिख निवासी प्रखर त्रिवेदी से सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ कराई थी। प्रखर, आरोपी अनुज त्रिवेदी का बेटा है। उस समय परिवार को अनुज पर लगे गंभीर आरोपों की जानकारी नहीं थी। मामला सामने आने के बाद उन्होंने बेटी को हमेशा के लिए मायके में रखने का फैसला किया है। परिवार ने अनुज त्रिवेदी के परिवार से सभी रिश्ते खत्म करने की घोषणा भी की।

ये भी पढ़ें:

दोषी साबित हुआ तो दामाद को भी मिले सबसे कड़ी सजा

विधायक ने कहा कि अलग-अलग नाम, पहचान बदलकर महिलाओं को धोखा देना बेहद गंभीर अपराध है। अगर जांच में अनुज त्रिवेदी पर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो उसे कानून के मुताबिक सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके दामाद प्रखर त्रिवेदी की किसी भी तरह की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

परिवार जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग करेगा

ज्ञान तिवारी ने कहा कि उनकी बेटी ही नहीं, पूरा परिवार भी इस मामले में धोखे का शिकार हुआ है। अब उनकी पहली जिम्मेदारी बेटी को न्याय दिलाना और उसका भविष्य सुरक्षित करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनका परिवार जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देगा।

अनुज त्रिवेदी पर कई राज्यों में दर्ज हैं केस

बता दें कि अनुज त्रिवेदी का नाम पहली बार जून 2026 में उस समय सुर्खियों में आया था, जब महाराष्ट्र पुलिस ने उसे ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि वह कथित तौर पर अलग-अलग नामों से वैवाहिक विज्ञापन के जरिए महिलाओं से संपर्क करता था, शादी के बाद नकदी, जेवर व संपत्ति लेकर फरार हो जाता था। पुलिस के मुताबिक उस पर 25 से ज्यादा महिलाओं को निशाना बनाने का आरोप है।
sitapur-bjp-mla-gyan-tiwari-breaks-silence-on-anuj-trivedi-case (2)

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का सीतापुर के मिश्रिख क्षेत्र के चंद्रावल गांव से संबंध है। उसके खिलाफ महाराष्ट्र, प्रयागराज समेत कई जगह महिलाओं से ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी संपत्तियों, आर्थिक लेनदेन, फर्जी पहचान, नेटवर्क और परिवार के कुछ सदस्यों की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  शादी के विज्ञापन के जाल में फंसा शिक्षक... मैरिज ब्यूरो संग मिलकर युवती ने 8.64 लाख ठगे

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button