Lucknow City

UP BJP: छह क्षेत्रों के प्रभारी तय, अवध की कमान दिलीप पटेल को, मोर्चों में भी नई तैनाती

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन को चुनावी मोड में किया सक्रिय, रमेश सिंह को काशी की कमान तो अभिजात मिश्रा को गोरखपुर की जिम्मेदारी, प्रत्याशी चयन में भी अहम होगी क्षेत्रीय प्रभारियों की भूमिका

लखनऊ, 8 अगस्त 2026:

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने संगठन को और सक्रिय करते हुए क्षेत्रीय एवं मोर्चा प्रभारियों की तैनाती की हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में छह नेताओं को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही विभिन्न मोर्चों और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं।

क्षेत्रीय स्तर पर प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल को अवध, रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम, गीता शाक्य को ब्रज, शंकर लोधी को कानपुर, रमेश सिंह को काशी और अभिजात मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा की रणनीति इन प्रभारियों के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी अभियानों और चुनावी तैयारियों को बूथ स्तर तक गति देने की है।

UP BJP Organizational Reshuffle Key Appointments Made (1)

ये भी पढ़ें:

मोर्चों में राजेश चौधरी को युवा, संजय राय को पिछड़ा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित, कामेश्वर सिंह को महिला, डॉ. प्रियंका रावत को अनुसूचित जनजाति, देवेश कोरी को अल्पसंख्यक और शंकर गिरी को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी, नरेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी, ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना का संयोजक, अर्चना मिश्रा को ‘मन की बात’ संयोजक और राहुल वाल्मीकि को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement

नई नियुक्तियों में सबसे ज्यादा चर्चा रमेश सिंह को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलने की है। आमतौर पर क्षेत्रीय प्रभारी की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री स्तर के नेताओं को दी जाती है लेकिन इस बार प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह को यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। खास बात यह भी है कि वह इससे पहले प्रदेश टीम में नहीं रहे हैं।

भाजपा के लिए क्षेत्रीय प्रभारियों की भूमिका आगामी विधानसभा चुनाव में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रत्याशी चयन के दौरान पैनल पर चर्चा में क्षेत्रीय प्रभारी की राय भी ली जाती है। ऐसे में छह क्षेत्रों में नई तैनाती को पार्टी की चुनावी तैयारियों की अहम कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें  आरक्षण पर छिड़ी नई जंग! मायावती ने आर्थिक आधार की मांग को बताया ‘अनुचित’, कांग्रेस पर भी बरसीं

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link