
लखनऊ, 4 सितंबर 2026:
कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए तिलचट्टे के जरिए सियासी तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश अब ऐसे लोगों के सहारे राजनीति आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, जिन पर उन्हें खुद भरोसा नहीं है।
राजभर ने लिखा कि अखिलेश यादव अभिजीत नक्षत्र में दीपक जलाने की कोशिश कर रहे हैं, इसी बीच उनके घर में मुंह बांधकर तिलचट्टे आने लगे हैं। उन्होंने लाल रंग के स्प्रे का जिक्र करते हुए अखिलेश की राजनीति पर तंज कसा।
सपा के पुराने नेतृत्व का जिक्र
ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव ने गांव-गांव साइकिल चलाकर समाजवादी पार्टी खड़ी की, अब अखिलेश यादव एसी में बैठकर तिलचट्टों के भरोसे सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विदेशी ताकत व पैसे का आरोप
राजभर ने अपनी पोस्ट में अखिलेश यादव पर सत्ता की राजनीति में विदेशी ताकतों व बड़े पैसे के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया। उन्होंने अखिलेश को चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुआ नेता बताते हुए सैफई परिवार के बच्चों के विदेश में पढ़ने व विदेश घूमने का जिक्र किया।
का हो अखिलेश यादव जी,
सुने हैं कि आप अभिजीत नक्षत्र में दीपक जलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच आपके घर में 'तिलचट्टे' आने लगे, वो भी मुंह बांध के।
टीवी में तो दिखाता है कि 'लाल' वाला स्प्रे तिलचट्टों को खत्म करने के लिए होता है, यहां तो 'लाल' वाले खुद ही तिलचट्टों से मदद…
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) September 4, 2026
युवाओं को लेकर अखिलेश को नसीहत
ओपी राजभर ने अपने पोस्ट के आखिरी हिस्से में यादव समाज व गरीब जोलहा-पसमांदा मुस्लिम युवाओं का जिक्र किया। उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि इन युवाओं को ऐसी राजनीतिक लड़ाई में न झोंका जाए, जिससे उनका व उनके परिवार का भविष्य प्रभावित हो।






