Uttarakhand

गढ़वाल के सहकारिता चुनाव में बीजेपी का क्लीन स्वीप, अध्यक्ष पद पर सभी प्रत्याशी चुने गए निर्विरोध

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जिला सहकारी बैंकों में ऐतिहासिक जीत पर जताई खुशी, पहली बार महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू, दो चरणों में कराए जा रहे चुनाव

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 8 सितम्बर 2026ः

उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन कर कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। गढ़वाल मंडल के छह जनपदों में हुए चुनावों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जिला सहकारी बैंकों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि सहकारिता चुनाव में कांग्रेस कहीं नहीं टिक पाई है। सहकारिता में आम लोगों ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है।

गढ़वाल मंडल के तहत जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल (कोटद्वार), टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार में भाजपा द्वारा घोषित सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। देहरादून में मंजीत रावत, चमोली में गजेंद्र सिंह रावत, उत्तरकाशी में शारदा राणा, पौड़ी गढ़वाल में पंकज रावत, टिहरी गढ़वाल में सुभाष चंद्र रमोला और हरिद्वार में विजेंद्र चौधरी अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा सभी छह जिला सहकारी बैंकों में उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

ये भी पढ़ें:

इस बार सहकारिता चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किए जाने की बात भी सरकार की ओर से कही गई है। प्रदेश के 10 जिला सहकारी बैंकों में उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में अध्यक्ष पद महिला आरक्षित है। इन जिलों में महिला अध्यक्ष निर्वाचित होंगी। जिला सहकारी बैंकों के चुनाव दो चरणों में कराए जा रहे हैं।

Advertisement

पहले चरण में गढ़वाल मंडल के छह जिलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। अब कुमाऊं मंडल में 10 और 11 सितंबर को चुनाव होंगे। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में निर्विरोध निर्वाचन केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और समन्वय का संकेत है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड के 54 ऐतिहासिक धारा-नौलों को मिलेगा नया जीवन,  SARRA ने उठाया बड़ा कदम

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link