Ayodhya

हनुमानगढ़ी पहुंचे CM योगी, रामलला के दरबार में लिया आशीर्वाद, अयोध्या की व्यवस्थाओं पर कसी नकेल

बजरंग बली की विधि-विधान से पूजा के बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में किए रामलला के दर्शन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी

अयोध्या, 9 सितंबर 2026:

रामनगरी अयोध्या में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान समारोह के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचा। मुख्यमंत्री ने यहां पारंपरिक पूजा पद्धति के अनुसार हनुमान जी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंचे।
cm-yogi-ayodhya-hanumangarhi-ram-lalla-darshan-review (2)

मंदिर परिसर में पहुंचने पर नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रामलला के दर्शन और पूजन किए तथा देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की स्वच्छता, श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और मंदिर प्रबंधन के प्रतिनिधियों से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं को बेहतर और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा तंत्र पूरी तरह अलर्ट रहा। हनुमानगढ़ी, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि रामनगरी में आने वाला हर श्रद्धालु बेहतर व्यवस्था और सुरक्षित वातावरण के साथ दर्शन कर सके।

ये भी पढ़ें  सड़क पर उतरीं एएनएम... स्थायीकरण न होने पर जताया रोष, UPSSSC परीक्षा रद्द करने की मांग रखी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button