Uttarakhand

UKSSSC भर्ती घोटाला : पूर्व सीएम हरीश रावत के OSD के घर पर ईडी का छापा, 32 लाख की नकदी व सोने के सिक्के मिले

छापेमारी में चंदन सिंह जीना के घर से 200 ग्राम सोना व लग्जरी घड़ियां हुईं बरामद, देहरादून के विजिलेंस थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर हुई कार्रवाई

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 11 सितंबर 2026:

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की VPDO परीक्षा-2016 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में ओएसडी एवं पीए रहे चंदन सिंह जीना के आवास पर छापा मारा। इस दौरान लाखों रुपये की नकदी, सोने के सिक्के और लग्जरी घड़ियां बरामद हुई हैं।

ईडी के देहरादून सब-जोनल कार्यालय की टीम ने कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान चंदन सिंह जीना के आवास से करीब 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, लगभग 200.5 ग्राम सोने के सिक्के व चेन और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, बरामद सामान और नकदी को लेकर अंतिम स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें:

ईडी के अनुसार कार्रवाई का आधार देहरादून के विजिलेंस थाने में दर्ज एफआईआर और उससे संबंधित तीन अन्य एफआईआर हैं। जांच एजेंसी ने तत्कालीन UKSSSC अध्यक्ष-सचिव, परीक्षा नियंत्रक, OMR शीट की प्रोसेसिंग से जुड़ी निजी कंप्यूटर एजेंसी के मालिक और कथित बिचौलियों के ठिकानों पर भी तलाशी ली।

परीक्षा मामले को लेकर 2014 से 2017 के बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री के ओएसदी रहे चंदन सिंह जीना के आवास को भी इसी कारण से जांच के दायरे में शामिल किया गया है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच और तेज होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें  6 साल बाद खुला मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल का डालीबाग बंगला, ऐसे मिला कब्जा

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button