Raebareli City

ऊंचाहार में शिव महापुराण कथा का मंच बना सियासी आकर्षण का केंद्र, केशव मौर्य-ब्रजेश पाठक के बाद पहुंचे मनोज सिन्हा

छठे दिन कथा स्थल पहुंचे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, धार्मिक मंच से उठे सियासी और सांस्कृतिक मुद्दे

विजय पटेल

रायबरेली, 16 सितंबर 2026:

यूपी के रायबरेली में ऊंचाहार क्षेत्र इन दिनों शिव महापुराण कथा के साथ-साथ सियासी हलचल का भी केंद्र बना हुआ है। कथा के छठे दिन बुधवार को धार्मिक आयोजन में एक के बाद एक कई बड़े चेहरे पहुंचे। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी तथा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कथा स्थल पर पहुंचकर शिव महापुराण का श्रवण किया। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेता भी यहां पहुंच चुके हैं।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में नेताओं की लगातार मौजूदगी ने आयोजन को खास चर्चा में ला दिया है। कथा मंच से धार्मिक संदेशों के साथ नेताओं की ओर से राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें:

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कथा स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि भक्तों का सैलाब देखकर उनका हृदय गदगद हो गया। उन्होंने समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कांवड़ियों और रामभक्तों से जुड़े पुराने घटनाक्रमों पर अपनी बात रखी। इसके साथ ही अयोध्या के बाद काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण को लेकर विश्वास जताया।
unchahar-shiv-mahapuran-keshav-prasad-maurya-brijesh-pathak-manoj-sinha (2)

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को सनातन संस्कृति के प्रति आस्था से जोड़ते हुए धार्मिक आयोजनों को आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बताया।
unchahar-shiv-mahapuran-keshav-prasad-maurya-brijesh-pathak-manoj-sinha (3)

वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कथा स्थल पहुंचकर व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद आयोजक एवं कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने उनका सम्मान किया। मंच से मनोज सिन्हा ने सनातन परंपरा और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के संदेश का उल्लेख किया। उन्होंने शिव महापुराण कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे सभी तीर्थों का स्थान बताया।
unchahar-shiv-mahapuran-keshav-prasad-maurya-brijesh-pathak-manoj-sinha (4)

मनोज सिन्हा करीब आधे घंटे तक कथा स्थल पर रहे और शिव महापुराण कथा सुनी। उनके रवाना होने के बाद भी आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियों की लगातार मौजूदगी के बीच ऊंचाहार की यह कथा अब धार्मिक आयोजन के साथ सार्वजनिक और राजनीतिक चर्चा का भी प्रमुख केंद्र बनती जा रही है।

ये भी पढ़ें  जेवर बेचने के बहाने करते थे टप्पेबाजी...मौका पाकर उड़ाए 10 हजार, चार आरोपी दबोचे

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link