Raebareli City

राहुल गांधी की नागरिकता पर एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई…12 दिसंबर को फिर होगी बहस

ब्रिटिश नागरिकता का आरोप लगाने वाले याचिकाकर्ता की सुरक्षा बढ़ाई गई, कोर्ट ने कार्यवाही गोपनीय रखी

विजय पटेल

रायबरेली, 5 दिसंबर 2025:

रायबरेली की एमपी-एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को संसद में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने कार्यवाही को गोपनीय रखते हुए अंदर हुई बहस का विवरण सार्वजनिक नहीं किया।

यह याचिका बेंगलुरु निवासी और भाजपा से जुड़े एस. विग्नेश शिशिर ने दायर की थी। शिशिर ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने विदेश में विभिन्न प्रपत्र भरते समय खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया था। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इसके पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं, इसी आधार पर उन्होंने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:

सुनवाई शुरू होने से पहले कोर्ट परिसर में हंगामा भी हुआ, जिसके बाद एमपी-एमएलए कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के बाद याचिकाकर्ता और उसके वकीलों ने कोर्ट में अपने तर्क रखे।

Advertisement

एमपी-एमएलए कोर्ट के जज विवेक कुमार द्वितीय ने पूरे प्रकरण पर बहस जारी रखने के निर्देश दिए और अगली सुनवाई के लिए 12 दिसंबर की तारीख तय की है। सुनवाई के बाद पुलिस ने याचिकाकर्ता को सुरक्षा के साथ कोर्ट परिसर से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें  AIIMS में Pain Medicine OPD शुरू, हर तरह के दर्द से पीड़ित मरीज को मिलेगी राहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link