Gorakhpur

Janta Darshan : बुजुर्गों ने इलाज में मांगी मदद, योगी बोले-आयुष्मान कार्ड बनवाओ, Fund से भी मिलेगी सहायता

भारी संख्या में वृद्ध पुरुष व महिलाओं ने जनता दर्शन में सीएम को बताई समस्या, दिव्यांग की बंद पेंशन बहाल कराने के निर्देश, एक-एक फरियादी की सुनी समस्या, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

गोरखपुर, 17 सितंबर 2026:

यूपी के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से उन्होंने कहा कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जरूरतमंदों को इलाज की सुविधा दिलाने के साथ पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनवाए जाएं।

जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देखकर अफसरों को दिए निर्देश

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने एक-एक कर फरियादियों की बातें सुनीं, उनके प्रार्थना पत्र देखे फिर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष व संतुष्टिपूर्ण तरीके से निस्तारण कराया जाए।

देवरिया से आए दिव्यांग की पेंशन भी होगी बहाल

देवरिया से पहुंचे एक दिव्यांग ने मुख्यमंत्री से इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगी। बातचीत के दौरान पता चला कि उसके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है। मुख्यमंत्री ने तत्काल उसका आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। दिव्यांग ने यह भी बताया कि उसे पहले पेंशन मिलती थी, जो किसी कारण से बंद हो गई। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उसकी पेंशन बहाल कराने के लिए कार्रवाई करने को कहा।

ये भी पढ़ें:

इलाज के लिए पहले आयुष्मान कार्ड, जरूरत पर विवेकाधीन कोष से मदद

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनमें पात्र लोगों का कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से इलाज की सुविधा मिलने के बाद भी अगर किसी जरूरतमंद को आर्थिक सहायता की जरूरत है तो उसे विवेकाधीन कोष से मदद उपलब्ध कराई जाए।
gorakhpur-janta-darshan-cm-yogi-adityanath-ayushman-card-discretionary-fund (2)

गोशाला में गोवंश को खिलाया गुड़

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ व ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने गोशाला पहुंचकर गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने गोवंश को अपने हाथ से गुड़ खिलाया। उन्होंने गोवंश के स्वास्थ्य व टीकाकरण की जानकारी भी ली।

ये भी पढ़ें  योगी का ऐलान : PRD जवानों को मिलेगा ₹ 600 ड्यूटी भत्ता, परिवार को कैशलेस इलाज की सौगात

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link