Uttarakhand

Sports College Lohaghat : मंत्री रेखा आर्या का छात्राओं से संवाद, तोहफे में सौंपी बस

खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का किया निरीक्षण, छात्राओं से पढ़ाई और ट्रेनिंग को लेकर की बातचीत, आवागमन की परेशानी दूर करने के लिए बस को दिखाई हरी झंडी, जल्द देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों की दिनचर्या को करीब से समझेंगी छात्राएं

राजकिशोर तिवारी

चम्पावत, 17 सितंबर 2026:

उत्तराखंड के चम्पावत जिले में लोहाघाट स्थित महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की छात्राओं के लिए आवागमन अब आसान होगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बृहस्पतिवार को कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस की सुविधा मिलने से छात्राओं को आने-जाने में लगने वाला समय बचेगा, साथ ही पढ़ाई और खेल प्रशिक्षण के लिए ज्यादा समय मिल सकेगा।

छात्राओं से सीधे मिलकर जाना हाल, समस्याओं की भी ली जानकारी

कॉलेज पहुंचने के बाद खेल मंत्री ने छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने उनकी पढ़ाई, रोजाना की दिनचर्या, खेल प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भागीदारी को लेकर जानकारी ली। छात्राओं ने आवागमन समेत दूसरी समस्याएं भी उनके सामने रखीं। मंत्री ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को कॉलेज की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

लक्ष्य तय कर खेल में भी बनाएं करियर

रेखा आर्या ने छात्राओं से कहा कि जीवन में लक्ष्य तय करना जरूरी है। उसे हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब समय बदल चुका है। पहले अभिभावक बच्चों को खेलों में भेजने से हिचकते थे, लेकिन अब Sports Career को लेकर बेहतर मौके हैं। पढ़ाई के साथ खेलों को भी गंभीरता से लेना चाहिए।
sports-college-lohaghat-minister-rekha-arya-bus-gift-champawat (2)

Advertisement

बस से बचेगा समय, ट्रेनिंग पर दे सकेंगी ज्यादा ध्यान

छात्राओं के लिए बस रवाना करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि आवागमन की परेशानी कम होने से उन्हें सुरक्षित और आसान यात्रा की सुविधा मिलेगी। आने-जाने में लगने वाला समय बचेगा, जिसका इस्तेमाल छात्राएं पढ़ाई और खेल प्रशिक्षण में कर सकेंगी।
sports-college-lohaghat-minister-rekha-arya-bus-gift-champawat (3)

देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज का करेंगी दौरा

खेल मंत्री ने प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा को निर्देश दिए कि लोहाघाट की छात्राओं का जल्द महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाए। वहां छात्राओं को खेल सुविधाओं, Training System और खिलाड़ियों की रोजाना की दिनचर्या को करीब से देखने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में दायित्वधारी सुभाष बगोली, प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, बॉक्सिंग कोच रजवंत कौर, बैडमिंटन कोच साक्षी राणा, एथलेटिक्स कोच कमला, कंप्यूटर ऑपरेटर मनीषा समेत अधिकारी, कर्मचारी और स्पोर्ट्स कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें  कांग्रेस का धामी सरकार पर हमला, कहा- जांच पूरी होने तक गणेश जोशी को मंत्रिमंडल से हटाया जाए

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link