Hardoi City

Hardoi News : मोबाइल से चिपके रहने की आदत पर पिता ने लगाई डांट, नाराज 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

मोबाइल ज्यादा चलाने पर पिता ने लगाई थी डांट, गुरुवार को घर में अकेली थी छात्रा, परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, बेटी की मौत से बिलख पड़ा परिवार

हरदोई, 18 सितंबर 2026:

यूपी के हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल चलाने को लेकर पिता की डांट से नाराज 11वीं की छात्रा ने कथित तौर पर फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा शहर के एक बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। गुरुवार शाम पिता काम से घर लौटे तो बेटी कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

माता-पिता दोनों काम पर गए थे

बघौली थाना क्षेत्र के सारीपुर हीरापुर गांव निवासी श्यामू गुप्ता वर्तमान में हरदोई शहर की गुप्ता कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। वह एक फर्नीचर शोरूम में सेल्समैन हैं। उनकी पत्नी सोनी गुप्ता दूसरे लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। गुरुवार को दोनों अपने-अपने काम पर गए थे। उनका छोटा बेटा भी घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान छात्रा घर में अकेली थी।

मोबाइल ज्यादा चलाने पर पिता ने डांटा था

बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले छात्रा ने काफी देर तक मोबाइल चलाया था। इसको लेकर पिता ने उसे डांट दिया था। परिजनों के मुताबिक, इसी बात से वह नाराज चल रही थी। गुरुवार देर शाम श्यामू गुप्ता काम से घर लौटे। उन्होंने घर में पहुंचकर बेटी वैष्णवी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो बेटी दुपट्टे के फंदे से लटकी थी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा। उस समय उसके जिंदा होने की उम्मीद में तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

मौत से सदमे में दिखा परिवार

बेटी की मौत से परिवार सदमे में है। पिता का कहना था कि मैंने उसकी भलाई और पढ़ाई के लिए ही डांटा था। ऐसा नहीं सोचा था कि वो ये कदम उठा लेगी। आसपड़ोस रहने वाले लोग भी इस घटना से हतप्रभ थे कि बच्चे ऐसी बातों पर इतना बड़ा फैसला कैसे ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें  हरदोई : सीएचसी के एम्बुलेंस ड्राइवर को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर दबोचा, की थी ये शर्मनाक हरकत

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link