Uttarakhand

‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ : छात्रों ने बताई ऑनलाइन शिक्षा की परेशानी, धामी ने की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन, सीएम ने प्रदेशभर से चयनित 140 छात्र-छात्राओं से की बात, बोले- सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के बच्चों को मिलेगा टैब का पैसा

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 19 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड के भविष्य की दिशा तय करने में अब युवाओं की सोच और सुझावों को भी नीति-निर्माण का हिस्सा बनाने की तैयारी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ में प्रदेशभर से चयनित 140 छात्र-छात्राओं से संवाद किया। सीएम ने विद्यार्थियों से शिक्षा, रोजगार, पलायन, पर्यटन, पर्यावरण, स्वास्थ्य, तकनीक और आधारभूत ढांचे सहित विभिन्न विषयों पर उनके विचार व भविष्य के उत्तराखंड का विजन जाना।

संवाद के दौरान हरिद्वार की कक्षा 11वीं की छात्रा लवप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि आजकल ऑनलाइन पढ़ाई का चलन बढ़ रहा है, लेकिन कई परिवारों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं होती कि वे बच्चों के लिए फोन या लैपटॉप खरीद सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए सरकार क्या व्यवस्था करेगी। छात्रा के प्रश्न का जवाब देते हुए धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही घोषणा की कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें:

pushkar-singh-dhami-mukhyamantri-yuva-vidyarthi-manthan-dehradun (2)

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ इस प्रकार का सीधा संवाद उनकी अपेक्षाओं व सुझावों को जानने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का युवा अपने राज्य के भविष्य और विकास को लेकर गंभीर है। कहा कि युवाओं के उपयोगी और व्यावहारिक सुझावों को सरकार की योजनाओं व नीति-निर्धारण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन और युवाओं के बीच निरंतर संवाद नई सोच और बेहतर नीति-निर्माण का आधार बन सकता है। धामी ने बदलते दौर में युवाओं को एआई, रोबोटिक्स, डिजिटल तकनीक और मांग आधारित कौशल से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि युवाओं को केवल नौकरी पाने के लिए नहीं, बल्कि उद्यमिता और स्वरोजगार के जरिए दूसरों के लिए रोजगार पैदा करने के लिए भी तैयार किया जाना चाहिए।

पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार की बात भी कही गई। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर उत्कृष्ट विचार रखने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए उत्तरकाशी के अनमोल प्रमार, रुद्रपुर की वैष्णवी, कालसी की कसिस, अल्मोड़ा के भरत ने राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव साझा किए और सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, चन्द्रेश कुमार, ज्योति यादव, धीराज गर्ब्याल, सी. रविशंकर, अपर सचिव आलोक कुमार पाण्डेय, बंशीधर तिवारी, संदीप तिवारी, महानिदेशक शिक्षा आकांक्षा कोण्डे आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  CM धामी ने ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर से लिया आशीर्वाद, आध्यात्मिक विकास पर मंथन

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link