Lucknow CityUttar Pradesh

UP Transfer Express : PCS के बाद 35 IPS अधिकारियों का तबादला, कई बड़े शहरों में बदले पुलिस अफसर

एक ही दिन में प्रशासनिक स्तर पर दूसरा बड़ा बदला, लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज और गौतमबुद्धनगर में बदली जिम्मेदारियां, 11 प्रमोटी IPS को भी नई तैनाती

लखनऊ, 19 सितंबर 2026:

उत्तर प्रदेश में शनिवार को तबादलों की ‘एक्सप्रेस’ रफ्तार देखने को मिली। पहले 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए और इसके कुछ ही घंटे बाद शासन ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। एक ही दिन में प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव हुआ।

नई तबादला सूची में अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट, जिलों, पुलिस मुख्यालय, सीआईडी, अभिसूचना और पीएसी में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और अयोध्या समेत कई प्रमुख शहरों में पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। खास बात यह है कि पीपीएस से पदोन्नति पाकर आईपीएस बने 11 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

तबादला सूची में आईपीएस चारू निगम का नाम भी प्रमुख है। उन्हें यूपी-112 की पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी से हटाकर 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार चारू निगम 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। गत 20 अगस्त से यूपी-112 में एसपी के पद पर तैनात थीं।

ये भी पढ़ें:

श्रवण कुमार सिंह को डीसीपी कानपुर नगर से डीसीपी गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। प्रमोद कुमार को डीसीपी वाराणसी से पुलिस अधीक्षक साइबर मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। वहीं रवि शंकर निम को गौतमबुद्धनगर से दूसरी वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर का सेनानायक बनाया गया है।

अतुल शर्मा-II को डीसीपी आगरा से एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, सोमन कुमार को डीसीपी आगरा से डीसीपी प्रयागराज और रविन्द्र कुमार को डीसीपी कानपुर नगर से डीसीपी आगरा की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा नीरज कुमार पांडेय को प्रयागराज से एसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज, ममता रानी चौधरी को डीसीपी लखनऊ से एसपी सीआईडी लखनऊ और मो. इरफान अंसारी को एसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज से एसपी सीआईडी यूपी लखनऊ भेजा गया है।

साद मियां खां को गौतमबुद्धनगर से डीसीपी आगरा और सैयद अली अब्बास को आगरा से डीसीपी गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। 2020 बैच की श्रुति श्रीवास्तव अब अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी के बजाय अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज की जिम्मेदारी संभालेंगी।

इसी क्रम में विक्रम दहिया को एएसपी पीलीभीत से एएसपी चंदौली और आयुष श्रीवास्तव को नगर पुलिस अधीक्षक जौनपुर से नगर पुलिस अधीक्षक उन्नाव बनाया गया है। 2022 बैच के देवेश चतुर्वेदी को अयोध्या से अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अंबेडकरनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

35 IPS अधिकारियों की पूरी सूची में किसे कहां से हटाकर कहां भेजा गया है। देखें ट्रांसफर की पूरी सूची…

up-ips-transfer-list-lucknow-kanpur-agra-police-commissionerate3up-ips-transfer-list-lucknow-kanpur-agra-police-commissionerate2

ये भी पढ़ें  ‘ग्रेवयार्ड’ से ‘टेंपल इकोनॉमी’ तक : 9 साल में बदली UP की तस्वीर, आस्था बनी विकास का इंजन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link